{"_id":"5c13bd65bdec225b63186f3b","slug":"blast-in-crax-chips-packet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमकीन का पैकेट फाड़ते वक्त धमाका, छह साल का बच्चा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमकीन का पैकेट फाड़ते वक्त धमाका, छह साल का बच्चा जख्मी
Fri, 14 Dec 2018 07:55 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 14 Dec 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के नरौना गांव में नमकीन का पैकेट फाड़ते वक्त हुए धमाके से छह साल का बच्चा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
किसान संगम यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनके बेटे सूर्या ने घर के पास ही कोटेदार राजू राठौर की दुकान से ब्रांडेड कंपनी का नमकीन का पैकेट खरीदा। उसे वह दांत से फाड़ रहा था कि धमाका हो गया। इससे सूर्या का चेहरा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
उसे लहूलुहान देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर संगम व अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सूर्या को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर है। फिलहाल उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की है। बच्चे के पिता का कहना है कि देर शाम उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डा. ज्वॉय सरकार का कहना है कि इस तरह के पैकेट में कोई नुकसानदायक गैस नहीं होती है। ऐसे पैकेट सामान्य रूप से एयर टाइट किए जाते हैं, ताकि उसके अंदर पैक सामग्री सीलन आदि से खराब न हो। उनके अनुसार पैकेट फाड़ने के दौरान असावधानी से बच्चे को चोट पहुंची होगी।