{"_id":"6257fc828baf577e586abd39","slug":"blast-in-a-closed-room-in-nilmatha-in-sushant-golf-city-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बंद कमरे में हुए विस्फोट से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बंद कमरे में हुए विस्फोट से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 14 Apr 2022 04:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:20 PM IST
सार
सुशांत गोल्फ सिटी थाने के हबीबपुर गांव में गुरुवार को विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ब्लास्ट के बाद हालात का जायजा लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बंद कमरे में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना में एक बछड़ा घायल हो गया है।
विज्ञापन
विस्फोट बंद कमरे में हुआ था जिसमें कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एटीएस, डीसीपी साउथ पहुंच गए हैं। घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, निलमथा इलाके के हबीरपुर गांव में दिलरजा के बंद पड़े खंडहर मकान में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें एक बछड़ा घायल बताया जा रहा हैं। पशु चिकित्सक बुला कर उसका प्राथमिक उपचार करा दिया गया हैं ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव के लोग उस कमरे व गली में टॉयलेट करने जाते हैं। कमरे मे कंडे रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि मौके पर एफएसएल की टीम ने जांच की है और सैंपल भी साथ ले गये हैं। घटना की जांच जारी है।