फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blame on hotel for sex racket

होटल में सेक्स रैकेट संचालन का आरोप लगा युवतियों ने किया हंगामा

Sun, 17 Apr 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
blame on hotel for sex racket
लखनऊ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित होटल में शुक्रवार देर रात युवतियों ने हंगामा किया। होटल प्रबंधन ने युवतियों को धमकी दी जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवतियों ने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया। इस दौरान युवतियाें के आरोप लगाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिस पर एसीपी गाजीपुर ने जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मामले की जांच गाजीपुर थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र केसुरेंद्रनगर में एक होटल संचालित होता है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। वे आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया जिसका रुपया नहीं दिया। होटल प्रबंधन व युवतियों के बीच कहासुनी का मामला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित हो गया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दो थानों गाजीपुर व चिनहट की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। इसके बाद शनिवार को दोनों युवतियों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

पांच युवतियों को बुलाया, दो को भगा दिया
वायरल वीडियो में दोनों युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक युवती पहले भी होटल में काम कर चुकी थी जिसके रुपये बाकी थे जिस वह मांग रही थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक उसे इलाज कराने थे। जब उसने पुराने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया। जिसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। युवतियों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है। वहीं शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी गाजीपुर सुनील कुमार शर्मा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया। एसीपी के गाजीपुर के मुताबिक इस मामले में की जांच गाजीपुर थाने की पुलिस कर रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed