फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   black fungus

राहत : ब्लैक फंगस से ठीक होने वाले मरीज बढ़े, अब तक 82 हुए डिस्चार्ज

Wed, 09 Jun 2021 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
black fungus
लखनऊ। राजधानी में कोरोना का प्रकोप थमा है, लेकिन ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, गनीमत यह है कि इसे मात देेने वाले मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। करीब 450 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती हुए थे, जिनमें से 47 की मौत हो चुकी है। वहीं, केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई, एरा मेडिकल कॉलेज, चंदन समेत अन्य अस्पतालों से अब तक 82 से अधिक मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। कई मरीजों की जान बचाने के लिए उनकी आंख व अन्य अंग निकालने पड़े। वहीं, कई मरीज सिर्फ दवाओं से ठीक हो गए। हालांकि, अभी छह हफ्तों तक इनकी निगरानी कर दवाएं चलाई जा रही हैं, ताकि वायरस दोबारा हावी न हो।
विज्ञापन

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि ब्लैक फंगस से मौत के मुकाबले मरीजों में रिकवरी बेहतर है। अभी दो सौ से अधिक मरीज संस्थान में भर्ती हैं। इनमें से कई ब्लैक फंगस को मात दे चुके हैं, पर छह हफ्ते तक इनकी निगरानी व दवा बेहद जरूरी है। इसके बाद इन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस से अब तक तीन मरीजों की जान गई है, जबकि 12 से अधिक डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। राजधानी के सरकारी संस्थानों में भर्ती होने वालों में 70 प्रतिशत गैर जनपद के मरीज हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू में 223, लोहिया में पांच की सर्जरी
केजीएमयू में ब्लैक फंगस के अब तक 317 मरीज भर्ती हो चुके हैं। यहां 223 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। उधर, लोहिया संस्थान में पांच मरीजों की सर्जरी हुई है। अस्पताल प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश का कहना है कि अधिकतर मरीजों ने दवाओं से ही वायरस को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान कुल मरीज डिस्चार्ज मौत
केजीएमयू 324 32 37
लोहिया 45 12 3
पीजीआई 35 8 4
चंदन 22 14 3
एरा 2 2 0
सिप्स 16 14 00
ब्लैक फंगस ने दो और की ली जान
लखनऊ। केजीएमयू में भर्ती ब्लैक फंगस के दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, यहां नौ मरीज भर्ती हुए हैं। उधर, पीजीआई व लोहिया संस्थान में भी दो-दो मरीज भर्ती किए गए। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक 324 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 14 की सर्जरी की गई। इसके बाद मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, इलाज के दौरान उन्नाव निवासी 70 वर्षीय महिला व कुशीनगर के 45 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया। 24 घंटे के दौरान एक मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया।

कोरोना के 50 नए मरीज, तीन की मौत
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 50 नए मरीज मिले। हालांकि, कोरोना ने तीन मरीजों की जान ले ली। उधर, रिकवरी रेट भी 98 प्रतिशत से अधिक हो गई। एक दिन में 246 मरीजों ने वायरस को मात दी। वहीं, संक्रमण कम होने से 592 ही सक्रिय मरीज बचे हैं, जिससे कोरोना कर्फ्यू भी हटा लिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने कहा कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यदि एक मरीज भी मिला तो उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed