{"_id":"69efd1ea10848bd92a02c0f3","slug":"bku-workers-staged-a-sit-in-protest-at-the-tehsil-in-support-of-their-demands-lucknow-news-c-13-lko1096-1712028-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मांगों के समर्थन में तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मांगों के समर्थन में तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
मोहनलालगंज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) और तहसील प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में धरना दिया।
जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना देने पहुंचे। उनकी मांगों में स्मार्ट मीटर, गैस होम डिलीवरी और फसल मुआवजे शामिल हैं। जिला उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि इन मांगों के समर्थन में पहले ज्ञापन सौंपा गया था। आरोप है कि रविवार को तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला ने तहसील अध्यक्ष रामानंद को धरना देने से रोका था। एसीपी और एसडीएम ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। एसडीएम पवन पटेल ने बताया कि मंगलवार को भाकियू पदाधिकारियों से फिर वार्ता होगी।