UP: अखिलेश यादव के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल, भाजयुमो कार्यर्ताओं ने जलाया पुतला, बोले- माफी मांगें
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला जलाया और उनसे देश के सभी हिंदुओं से माफी मांगने की बात कही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया और मठाधीशों को एक जैसा बताने के बयान पर भाजपा व इसके सहयोगी संगठन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भड़क गए हैं और पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करते हुए पुतले जलाए। लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हजरतगंज में अखिलेश यादव का पुतला जलाया और नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव को अहंकार नहीं करना चाहिए और हिंदू धर्मगुरुओं का सम्मान करना चाहिए। अगर उनमें हिम्मत है तो वो वक्फ बोर्ड पर बोलकर दिखाएं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का हिंदू चुप नहीं बैठेगा। वो हिंदुओं को गाली देने की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए देश के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिया जवाब, क्यों मिले थे मंगेश यादव के परिवार से?
ये भी पढ़ें - 11 जिलों के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित, सरयू फिर से उफान पर, इन जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी
बता दें कि बीते दिनों हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि माफिया और मठाधीश एक जैसे ही हैं। दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में भाजपा नेताओं पर जमीनों का घोटाला करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं व अफसरों ने मिलकर गरीबों की जमीन को सस्ते में खरीद लिया और उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया और खुद ऊंचे दामों पर जमीनों का सौदा किया।
वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये अखिलेश यादव का अहंकार है। वो हिंदुओं को अपमानित करने की राजनीति कर रहे हैं। उनके पिता ने हिंदुओं पर गोलियां चलवाई थी। अखिलेश यादव अहंकारी व तानाशाही हैं। उन्हें देश के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.