{"_id":"6127759bfb07b26f3b62b150","slug":"bjp-youth-wing-declares-its-district-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजयुमो ने ब्रज व अवध क्षेत्र सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजयुमो ने ब्रज व अवध क्षेत्र सहित कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए
Thu, 26 Aug 2021 09:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:33 PM IST
सार
भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भाजपा के 98 में से 58 संगठनात्मक जिलों में मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। युवा मोर्चा के जरिए ब्राह्मण समाज को लामबंद करने की कोशिश की गई है। पहले चरण में घोषित 58 जिलाध्यक्षों में से 22 जिलों में ब्राह्मणों को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में जाट और गुर्जर समाज को भी साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद के लिए बीते दो महीने में पार्टी में मशक्कत चल रही है। कई दौर के मंथन के बाद बृहस्पतिवार को 58 जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। वहीं, शेष 40 जिलों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन और बड़े नेताओं के बीच सहमति न बन पाने से जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक सपा और बसपा की ओर से ब्राह्मण वोट बैंक पर पकड़ बनाने की कोशिश के बीच भाजपा ने 22 जिलों में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को भाजयुमो की कमान सौंपकर समाज को संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
अवध के जिलों में ये बने जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर में चंदन नारायण सिंह, अमेठी में विषुव मिश्रा, लखनऊ महानगर में मानवेंद्र सिंह, रायबरेली में निखिल पांडेय, उन्नाव में बालाराव गुप्ता, सीतापुर में सचिन मिश्रा, अयोध्या महानगर में रवि शर्मा, अयोध्या जिला में सुनील मिश्रा, बहराइच में बृजेश पांडेय, बलरामपुर में संदीप वर्मा और गोंडा में दीपक गुप्ता को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन