फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP workers expose opposition's conspiracy: Yogi Adityanath

विकास पसंद न करने वाले यूपी में जातीय व सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कर रहे हैं कोशिश: मुख्यमंत्री योगी

Mon, 05 Oct 2020 10:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
BJP workers expose opposition's conspiracy: Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जातीय व सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा-जिसे विकास अच्छा नहीं लग रहा है वे लोग देश में भी, प्रदेश में भी दंगा, जातीय दंगा भड़काना चाहते हैं। सांप्रदायिक दंगा भड़काना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस दंगे की आंड़ में विकास रुकेगा। इस दंगे की आंड़ में उनको रोटियां सेकने का अवसर मिलेगा। इसलिए नित नए खड़यंत्र करते रहते हैं। इन खड़यंत्र से पूरी तरह आगाह होते हुए विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही नर को नारायण और जनता को जनार्दन मान कर राष्ट्र सेवा के कार्य में समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में अनेक जनकल्याण कारी कार्य हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बेमिसाल काम हुआ है। कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें। स्व. चेतन चौहान ने विकास का जो सिलसिला शुरू किया था, उसे जारी रखने के संकल्प के साथ हमें जन सेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर नौगांव-सादात (अमरोहा) विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के बूथ, मण्डल और सेक्टर पदधिकारियों से वर्चुअली मुखातिब थे। उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा फोकस 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित के जो कार्य किए हैं, उन्हें जनता को बताना होगा। लोगों को यह भी बताएं कि हमने अब तक तीन लाख से अधिक युवाओं की सरकारी नौकरी का सपना साकार किया है, जबकि इतने ही और युवाओं को सरकारी नौकरी शीघ्र ही देने जा रहे हैं। 20 लाख से अधिक युवा रोजगार- स्वरोजगार के लिए सरकारी प्रोत्साहन प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष के भीतर हर परिवार के एक युवा को रोजगार देने की योजना पर काम चल रहा है। यही नहीं उज्ज्वला, सौभाग्य, आयुष्मान भारत, पीएम जनधन, पीएम किसान, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, गरीब कल्याण पैकेज, पीएम स्वनिधि, चीनी मिलों का संचलन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, हर घर शौचालय, गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान जैसे प्रयासों ने देश और प्रदेश में समृद्धि की नई बयार लाई है। कोरोना काल में हजारों छात्रों और 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की सकुशल और ससम्मान वापसी सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम बूथों के जरिये सभी मतदाताओं तक पहुंच गए और उनका मतदान सुनिश्चित कर ले गए तो हमारी विजय तय है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को अगले एक महीने तक इस काम में देने की अपील की।

जनता को बताएं अपनी खूबियां

वर्चुअल सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतिमान है। यही हमारी पूंजी है। हमें जनता को अपनी इन खूबियों से परिचित कराते हुए विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से अवगत कराना होगा। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं। सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें, हमारी जीत सुनिश्चित है। इससे पहले बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने सभी का स्वागत किया, जबकि जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने आभार ज्ञापन किया।

चेतन चौहान के अधूरे सपने को करेंगे पूरा
मुख्यमंत्री जी ने स्व. चेतन चौहान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्रीय जनता और उनके परिवार और सगे-सम्बन्धियों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र का जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनता का आईना होता है। इस क्षेत्र ने चेतन चौहान जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपना प्रतिनिधि चुना था, उनका असामयिक निधन हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद है। स्व.चेतन जितने अच्छे क्रिकेटर थे, उतने ही अच्छे इंसान और नेता भी थे। जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने मुरादाबाद मण्डल के विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed