फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP worker Vinay Srivastava murder case Union Minister of State Kaushal Kishore son Vikas is not questioned

विनय श्रीवास्तव का कत्ल: मंत्री के बेटे पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों? घर उसका, पिस्टल उसकी...पर पूछताछ से परहेज

Mon, 04 Sep 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Sep 2023 10:05 AM IST
सार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही है। पुलिस दबाव में है। घटनास्थल पर मौजूदगी न होने का हवाला देकर एक तरह से खुलासे के दिन ही पुलिस ने विकास किशोर को क्लीनचिट दे दी थी। मृतक के परिजन शुरू से ही विकास को साजिशकर्ता बता रहे हैं। लेकिन अभी तक पूछताछ तक नहीं की गई। 

विज्ञापन
BJP worker Vinay Srivastava murder case Union Minister of State Kaushal Kishore son Vikas is not questioned
BJP worker killed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड में पीड़ित परिजन शुरू से ही केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। वह अभी भी आरोपों पर अड़े हैं। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने अब तक विकास से एक बार भी पूछताछ करने की जहमत नहीं उठाई है। 
विज्ञापन


परिजन इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। ये भी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस मंत्री के दबाव में कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। पुलिस ने सिर्फ असलहा लाइसेंस निरस्तीकरण संबंधी मामले में उसको नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


वारदात बृहस्पतिवार रात को हुई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने खुलासा किया, जिसमें बताया कि घटना के वक्त आरोपी अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम मौजूद थे। विकास कौशल बृहस्पतिवार शाम को साढ़े चार बजे की फ्लाइट से दिल्ली चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद वह लौटे। इसको लेकर परिजनों का कहना था कि भले विकास घटनास्थल पर नहीं थे, लेकिन क्या वह बाहर रहकर साजिश में शामिल नहीं हो सकते। 

विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने इस संबंध में अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें विकास पर सीधा आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस खुलासे के दिन विकास के दिल्ली में होने की बात कहकर एक तरह से क्लीनचिट दे दी थी। यही वजह है कि उससे अब तक एक बार भी पूछताछ नहीं की।

मकान उसका, पिस्टल उसकी...पर पूछताछ से परहेज
घटनास्थल मंत्री का आवास है। यहां विकास किशोर ही अधिकतर समय रहता था। जिस पिस्टल से हत्या हुई वह भी विकास की है। इसके बावजूद उसके बयान तक न लेना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों का कहना था कि मंत्री के दबाव में मनगढ़ंत कहानी बनाई गई।
 

विकास को एयरपोर्ट छोड़ने गया था विनय
बृहस्पतिवार को विनय भी विकास को छोड़ने एयरपोर्ट गया था। जो आखिरी इंस्टाग्राम रील विनय ने बनाई थी वह एयरपोर्ट से लौटते वक्त की है। जांच में ये भी सामने आया कि उस दिन देर शाम करीब साढ़े सात बजे विकास की अजय से फोन पर बात हुई थी। तब ये सभी आवास पर ही थे। विकास दिल्ली पहुंच चुका था।

आज डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पुलिस विकास के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण संबंधी रिपोर्ट सोमवार को भेजेगी। इसकी फाइल रिपोर्ट पुलिस ने तैयार कर ली है। निरस्तीकरण संबंधी आगे की कार्रवाई अब डीएम कार्यालय से की जाएगी।

शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के संबंध में विकास किशोर को नोटिस भेजा गया है। हत्याकांड के मामले में अब तक उससे पूछताछ नहीं की गई है।- चिरंजीव नाथ सिन्हा, एडीसीपी पश्चिटे

आखिर क्यों नहीं लगाई ये धाराएं
पुलिस ने पहले हत्या की धारा में मुकदम दर्ज किया था। बाद में उसमें आर्म्स एक्ट बढ़ाया। चूंकि मामले में एक इरादे से साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। ऐसे में साजिश रचने व दफा 34 क्यों नहीं लगाई। अफसरों का कहना है कि विवेचना जारी है। जैसे-जैसे साक्ष्य व बयान सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

6500 क्वायर फीट जमीन का ही था विवाद
शुरू में मामला सामने आया था कि हाईवे किनारे विनय और अरुण प्रताप उर्फ बंटी के साझे में 6500 स्क्वायर फीट जमीन थी। जिसको विनय बेचना चाहता था और बंटी मना कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि एडीसीपी पश्चिम का कहना है कि इस जमीन के अलावा अन्य किसी जमीन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। आरोपों की जांच जारी है। लेकिन, अब तक जमीन विवाद में वारदात को अंजाम देने को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जो तथ्य हैं, उसी आधार पर खुलासा किया जा चुका है। बाकी विवेचना जारी है।

बदल सकती है विवेचना
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज केस के विवेचक हैं। सूत्रों के मुताबिक केस की विवेचना या तो बदल सकती है या फिर एसआईटी गठित हो सकती है। जिससे विवेचना बेहतर तरीके से हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed