फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP won seven out of nine seats, snatched seat from SP in Mohanlalganj and lost West and Central

लखनऊ में फिर भगवा : नौ में से सात सीटें जीती भाजपा, मोहनलालगंज में सपा से छीनी सीट तो पश्चिम व मध्य गंवाई

Thu, 10 Mar 2022 11:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Mar 2022 11:18 PM IST
सार

सबसे कम मार्जिन से हार जीत मलिहाबाद और लखनऊ पश्चिम सीट पर हुई है। यहां मलिहाबाद में 10935 वोट से भाजपा के प्रत्याशी जय देवी जीती हैं। वहीं लखनऊ पश्चिम में तगड़े मुकाबले के बाद सपा के अरमान खान ने भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को लखनऊ 8184 वोट से हरा दिया।

विज्ञापन
BJP won seven out of nine seats, snatched seat from SP in Mohanlalganj and lost West and Central
लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर जीत हासिल करने के बाद प्रमाण पत्र लेते राजेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई सरकार को चुने जाने के लिए हुई मतगणना के बाद लखनऊ में नौ विधानसभा में सात भाजपा ने जीती हैं। 2017 के चुनाव में नौ में से आठ सीट भाजपा ने जीती थीं। इस बार एक सीट का नुकसान भाजपा को लखनऊ में हुआ है। जीती हुई सीटों में से जहां लखनऊ पश्चिम और लखनऊ मध्य भाजपा को खोनी पड़ी हैं। वहीं मोहनलालगंज विधानसभा पर जीत भाजपा ने दर्ज की। यह सीट पहले सपा ने 2017 में जीती थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान पर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू हुई जोकि मत अधिक होने की वजह से देर तक चलती रही। पोस्टल बैलेट से वोट 11179 पड़े। वहीं 9:30 बजे से शुरू हुई ईवीएम से गिनती शुरू हुई। इसे करीब तीन बजे तक पूरा कर लिया गया। वहीं कुछ ईवीएम में खराबी की वजह से वीवीपैट से गिनती वोट की करानी पड़ी। ऐेसे में देर रात तक मतगणना चालू रही। जीते हुए प्रत्याशियों को भी प्रमाण पत्र मिलने में ऐसे में देरी हो गई। 294 राउंड की मतगणना के बाद ईवीएम से 23,11,685 वोट की गिनती की गई। कुल 23,22,864 वोट की गिनती कर नौ विधायकों का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


सबसे अधिक अंतर से जीते आशुतोष, राजेश्वर
लखनऊ में हुई मतगणना के बाद सबसे अधिक अंतर से जीत आशुतोष टंडन ने दर्ज की। वह लखनऊ पूर्व से 68731 वोट से जीते। वहीं भाजपा के ही राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर से 56186 वोट से जीत दर्ज की है। सबसे कम मार्जिन से हार जीत मलिहाबाद और लखनऊ पश्चिम सीट पर हुई है। यहां मलिहाबाद में 10935 वोट से भाजपा के प्रत्याशी जय देवी जीती हैं। वहीं लखनऊ पश्चिम में तगड़े मुकाबले के बाद सपा के अरमान खान ने भाजपा के अंजनी श्रीवास्तव को लखनऊ 8184 वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन बने विधायक
लखनऊ पूर्व
आशुतोष टंडन, भाजपा - 152928
अनुराग भदौरिया, सपा - 84197
जीत का अंतर - 68731
सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह, भाजपा - 160626
प्रो. अभिषेक मिश्र, सपा - 104440
जीत का अंतर - 56186
लखनऊ छावनी
बृजेश पाठक, भाजपा - 108147
सुरेंद्र सिंह राजू गांधी -  68635
जीत का अंतर - 39512
लखनऊ उत्तर
डॉ. नीरज बोरा, भाजपा - 139159
पूजा शुक्ला, सपा - 105206
जीत का अंतर - 33953
बीकेटी
योगेश शुक्ला, भाजपा - 147922
गोमती यादव, सपा - 120134
जीत का अंतर - 27788
मोहनलालगंज
अमरेश कुमार, भाजपा - 107089
सुशीला सरोज, सपा - 90541
जीत का अंतर - 16548
लखनऊ मध्य
रविदास मेहरोत्रा, सपा - 104488
रजनीश कुमार गुप्ता, भाजपा - 93553
जीत का अंतर - 10935
मलिहाबाद
जय देवी, भाजपा - 106372
सुरेंद्र कुमार सोनू कनौजिया - 96627
जीत का अंतर - 9745
लखनऊ पश्चिम
अरमान खान, सपा - 124497
अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा - 116313
जीत का अंतर - 8184

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed