'यूपी में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी भाजपा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है लेकिन वह किसी को भी मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजक्ट नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अखिलेश सरकार की जमकर खिंचाई की है और कहा कि लोग इससे त्रस्त हो चुके हैं। यूपी में न शासन है और न ही कानून।
उन्होंने दावा किया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 सीटें जीतेगी। चुनाव में किसी नेता को मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा। वाजपेयी अपने निजी काम से बृहस्पतिवार को जयपुर आए थे। ‘अमर उजाला’ से एक खास बातचीत में उन्होंने यह दावा किया।
वाजपेयी ने कहा कि अखिलेश सरकार से लोग परेशान हैं। राज्य में पिछले तीन दिनों में ही 21 हत्याएं हो चुकी हैं। प्रदेश का विकास शून्य है जबकि मोदी सरकार विकास को लेकर सतर्क है। अकेले यूपी में नेशनल हाइवे के लिए 16000 करोड़ रुपये के काम शुरू हो चुके हैं, लेकिन अखिलेश सरकार में बजट का अब तक 32 प्रतिशत ही खर्च हो सका है।
उन्होंने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बूथ स्तर पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 403 सीटों में से 300 सीटें जीतना है।