फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will try to include Muslims in its fold in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव: अब मुस्लिमों के भी पास जाएगी भाजपा, पार्टी को लेकर बने पूर्वाग्रह को तोड़ने की होगी कोशिश

Thu, 12 Oct 2023 07:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने गत महीने लखनऊ प्रवास के दौरान मुस्लिमों को भी अपना बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने मुस्लिमों से संपर्क और संवाद बढ़ाने की बात कही थी।

विज्ञापन
BJP will try to include Muslims in its fold in Lok Sabha elections
सूफीसंवाद महाअभियान बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा मुसलमानों के बीच जाकर उनका भ्रम दूर करेगी। मुसलमानों से संवाद के लिए पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सूफी संवाद महाअभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने गत महीने लखनऊ प्रवास के दौरान मुस्लिमों को भी अपना बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने मुस्लिमों से संपर्क और संवाद बढ़ाने की बात कही थी। अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले सूफी संवाद महाअभियान शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन


अभियान के तहत पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मुस्लिमों को बताएंगे कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के नाम पर मुसलमानों को डराया है, उनका राजनीतिक लाभ उठाया है। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के मुसलमानों को सभी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रशिक्षण में बताया गया कि अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बतानी है। अब तक विपक्षियों ने जो गलतफहमियां फैलाई गई है, उसको भी दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समाज ही नहीं बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा प्रदेश में चार करोड़ अल्पसंख्यकों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। उन्होंने उम्मीद जताई कि कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता देश की समृद्धि और कट्टरपन को खत्म करने के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।


हर जिले में, प्रमुख दरगाहों पर होगा सूफी संवाद
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्येक जिले में सूफी संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम समुदाय से जुड़ी योजनाओं को लटकाने और भड़काने का काम किया है। उन्होंने कहा- न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी प्रमुख दरगाहों पर संवाद किया जाएगा। मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों और धर्मगुरु से भी संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज की महिलाओं के बीच जाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से होने वाले फायदे बताए जाएंगे। बैठक को राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed