{"_id":"ede7971452e264cfed1a631f424e62cf","slug":"bjp-will-repeat-loksabha-election-victory-in-up-and-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ का वादा, यूपी बिहार के चुनाव में फहराएगा भगवा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ का वादा, यूपी बिहार के चुनाव में फहराएगा भगवा झंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव नतीजों को दोहराएंगे।
विज्ञापन
भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल होगी। सरकार भाजपा की बनेगी।
बिहार जीतकर 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में भी भाजपा की विजय पताका फहरेगी।
सिंह शनिवार को यहां कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। राजनाथ ने बिहार में पार्टी सांसद आरके सिंह की बगावत के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया।
उनसे सवाल हुआ कि एक आपराधिक छवि के व्यक्ति को भाजपा से टिकट देने के खिलाफ पार्टी सांसद आरके सिंह ने बगावत कर दी है, सिंह ने कहा कि किसी के बयान पर वे कोई टिप्पणी नहीं करते।
विज्ञापन
एक अन्य कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा कि भाजपा का विस्तार पूरे देश में हो रहा है। केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी भाजपा के प्रति सम्मान और आकर्षण बढ़ा है।
विज्ञापन