फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will not declare a face in Uttar Pradesh.

यूपी में मोदी के सहारे ही सत्ता तक पहुंचेगी भाजपा, प्लान तैयार

Sun, 08 Jan 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
BJP will not declare a face in Uttar Pradesh.
नरेंद्र मोदी

भाजपा यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बजाय मोदी के नाम पर ही चुनावी मैदान में उतरेगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे यह लगभग साफ हो गया है कि बसपा, सपा और कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरों के सामने पीएम नरेंद्र मोदी ही भाजपा के खेवनहार होंगे।

विज्ञापन


भाजपा के रणनीतिकारों को पूरा भरोसा है कि हर बूथ तक उसकी पहुंच और पिछले दिनों चलाए गए जन अभियान उसके विजय रथ को मंजिल तक पहुंचाएंगे। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि साफ छवि का युवा चेहरा घोषित करके पार्टी ज्यादा फायदे में रह सकती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यसमिति के दो दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने साल भर के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रखा। सदस्यों के बीच यूपी चुनाव को लेकर दो बिंदुओं पर विशेष मंथन हुआ। पहला, पार्टी किसी चेहरे को आगे करे या नहीं और दूसरा, हकीकत में भाजपा कितनी सीटें जीत पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों ने बढ़ाया भाजपा का आत्मविश्वास

BJP will not declare a face in Uttar Pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

सूत्रों के अनुसार, भाजपा हाईकमान महाराष्ट्र और हरियाणा की तर्ज पर किसी को भी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने के पक्ष में है। उसका मानना है कि प्रदेश के सभी 1 लाख 47 हजार 148 बूथों तक भाजपा का संगठन है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हर बूथ प्रभारी से सीधे मोबाइल पर बात कर चुके हैं। पार्टी के महिला, युवा व पिछड़ा वर्ग सम्मेलनों की सफलता, परिवर्तन यात्राओं में उमड़ी भीड़ और दो जनवरी को लखनऊ में पीएम की रैली में आए जन सैलाब से यह साबित हो गया है कि भाजपा के पास बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है।

ऐसे में किसी एक चेहरे को सामने लाने से लाभ तो नहीं होगा, उल्टे नुकसान होने की ज्यादा आशंका है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देना चाहती है कि उसका काम व्यक्ति केंद्रित नहीं, बल्कि संगठन केंद्रित है।

यानी भाजपा मायावती, अखिलेश और शीला दीक्षित के मुकाबिल मोदी और उनकी सरकार के कामकाज को आगे रखकर ही चुनाव लड़ेगी।

प्रत्याशी घोषित होने पर ही पता चलेगी सीटों की संख्या

BJP will not declare a face in Uttar Pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

कार्यसमिति में वरिष्ठ नेताओं से अनौपचारिक तौर पर यह भी पूछा गया कि उन्हें कितनी सीटें जीतने की उम्मीद है। बताते हैं कि सभी ने एक ही जवाब दिया कि पहले प्रत्याशी घोषित करो, उसके बाद ही सही स्थिति का आकलन किया जा सकता है। अभी कोई जवाब देना हवा-हवाई ही होगा।

भाजपा के लिए नुकसानदेह है चेहरा सामने न लाना
राजनीतिक विश्लेषक प्रो. एसके द्विवेदी मानते हैं कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके भाजपा चुनाव में ज्यादा फायदा ले सकती थी। उसके पास साफ-सुथरी छवि के युवा नेता भी हैं। पर, लगता है कि फिलहाल पार्टी नेतृत्व बुजुर्ग नेताओं की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहता।

प्रो. द्विवेदी कहते हैं, जिस राज्य में अखिलेश यादव जैसी साफ-सुथरी छवि वाले और अपने विकास कार्य को आगे रखकर चुनाव लड़ने वाले नेता हों, वहां लोग यही चाहते हैं कि अन्य पार्टियां भी अपना चेहरा सामने लाएं ताकि उन्हें चयन में आसानी हो।

सीएम उम्मीदवार घोषित करने पर अब भी नहीं हुई देरी

BJP will not declare a face in Uttar Pradesh.

उनका कहना है कि सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने में अब भी ज्यादा देर नहीं हुई है। अन्यथा, भाजपा के लिए अपना फैसला नुकसानदेह साबित होगा।

इस पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित  का कहना है कि भाजपा जनता के बीच बारहों महीने सक्रिय रहने वाली पार्टी है। हमारा अभियान न तो प्रत्याशी आधारित होता है और न ही व्यक्ति केंद्रित। रही बात, सीएम पद का चेहरा घोषित करने या न करने की तो पार्टी हाईकमान बहुत सोच-विचार कर सदैव उचित निर्णय करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed