{"_id":"5fe04e1c4c772e49bc3e1cf4","slug":"bjp-will-get-defeat-in-azam-khan-s-case-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के मुकदमे में भी हारेगी भाजपा सरकार, पोल खुलनी शुरू हो गई है: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के मुकदमे में भी हारेगी भाजपा सरकार, पोल खुलनी शुरू हो गई है: अखिलेश यादव
Mon, 21 Dec 2020 12:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुलनी शुरू हो गई है। सरकार को आजम खां के मामले में भी हार मिलेगी और उन्हें इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि रामपुर के सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, ’जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है, उससे उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के खिलाफ झूठे मुकदमे में भी राज्य सरकार को हार मिलेगी और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।’
विज्ञापन
जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है उससे उप्र में झूठे मुक़दमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका व लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आज़म ख़ान साहब के झूठे मुक़दमे भी हारेंगे और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ़ मिलेगा।#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/PCd1pnh962
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 21, 2020
विज्ञापन