{"_id":"61ce0908c9894f244209a814","slug":"bjp-will-enter-the-election-fray-with-better-management-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah in Ayodhya Live: कोरोना के बेहतर प्रबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा, शाह का मंथन, आज अयोध्या में संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah in Ayodhya Live: कोरोना के बेहतर प्रबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा, शाह का मंथन, आज अयोध्या में संबोधन
Fri, 31 Dec 2021 08:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:58 AM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों से लिया फीडबैक। आगामी योजनाओं पर किया मंथन। चुनाव प्रचार के वैकल्पिक तरीकों पर भी चर्चा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अयोध्या में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Amit Shah in Ayodhya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर जहां कोविड नियंत्रण के बेहतर प्रबंधन पर फोकस करेगी, वहीं दूसरी ओर संगठन डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर चुनाव प्रबंधन करेगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर भी मंथन किया गया। अमित शाह आज अयोध्या में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
लखनऊ बैठक में शाह ने अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों से भाजपा की जन विश्वास यात्रा और सपा की विजय रथ यात्रा का तुलनात्मक फीडबैक लिया। पार्टी के अग्रिम मोर्चों की ओर से एससी, किसान, महिला, युवा, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्गों के बीच हो रहे सम्मेलनों पर भी बात की। शाह ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, साध्वी निरंजन ज्योति, कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी से कानपुर क्षेत्र की सीटों पर चुनावी रणनीति के सुझाव लिए। वहीं, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन से अवध क्षेत्र की सीटों पर फीडबैक लेने के साथ सुझाव लिए।
विज्ञापन
बैठक में चुनाव प्रचार के वैकल्पिक तरीकों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव पर चिंता जताई गई। पदाधिकारियों ने कोरोना नियंत्रण के बेहतर प्रबंधन, अस्पतालों में इलाज के पर्याप्त इंतजाम, कोरोना की दूसरी लहर में रही कमियों को दूर करने और डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने की सलाह दी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल हुए।
विज्ञापन
प्रभारी और सह प्रभारियों में बंटेंगे विधानसभा क्षेत्र
तय किया गया कि विधानसभा चुनाव प्रबंधन के लिए कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में चुनाव सह प्रभारी, संगठन सह प्रभारी और क्षेत्र के प्रभारी महामंत्री को 15 से 20 विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए जाएंगे। उन्हें टिकट वितरण से लेकर मतदान तक उन्हीं सीटों पर खास फोकस करना होगा।
जनवरी में तैयार होगा नामों का पैनल
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में जिलों से हर विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन नामों का पैनल मांगा जाएगा। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिले हैं, प्रत्येक जिले में चार से पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जिले के साथ क्षेत्र से भी उम्मीदवारों का पैनल तैयार कराया जाएगा। जिले और क्षेत्र से मिलने वाले पैनल की समीक्षा के बाद राज्य स्तर पर कोर कमेटी पैनल तैयार करेगी जिसे संसदीय बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
बढ़ सकता है भाजपा का कुनबा
खबर है कि समाजवादी पार्टी के एमएलसी शतरुद्र प्रकाश और रायबरेली की हरचंदपुर सीट से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह आज भाजपा में शमिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि सुबह 9 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ये नेता भाजपा के कुनबे में शामिल हो जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह करा सकते हैं इन्हे पार्टी में शामिल, ऐसा भी कहा जा रहा है।