फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp will end membership of mla ashok chandel if life sentenced

उम्रकैद की सजा होने के बाद विधायक अशोक चंदेल की सदस्यता खत्म करेगी भाजपा, अधिसूचना जारी

Thu, 06 Jun 2019 11:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 06 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
bjp will end membership of mla ashok chandel if life sentenced
विधायक अशोक चंदेल - फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद हमीरपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल की सदस्यता खत्म करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा में चंदेल का स्थान 19 अप्रैल से रिक्त घोषित किया गया है। इसी दिन हाईकोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


चंदेल हमीपुर में 2007 में राजीव शुक्ला के भाई-भतीजों समेत 5 लोगों की हत्या में दोषी पाए गए हैं। इस चर्चित हत्याकांड में उनके साथ ही 11 अन्य लोगों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बीती 19 अप्रैल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


चंदेल ने 13 मई को अदालत में समर्पण किया था। तभी से वे जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट के 13 जुलाई 2010 के आदेश के मुताबिक तीन साल से ज्यादा की सजा होने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता खत्म हो जाती है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गुरुवार को विधानसभा में उनका स्थान सजा वाले दिन से रिक्त घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदेल की गिनती बाहुबली नेता के रूप में होती है। वे हमीरपुर सदर सीट से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। 64 वर्षीय चंदेल 2017 में सपा उम्मीदवार को 48 हजार से ज्यादा मतों से हराकर विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed