फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will declare the zilla panchayat member candidate from the state level

भाजपा प्रदेश स्तर से घोषित करेगी जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी

Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP will declare the zilla panchayat member candidate from the state level
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदेश मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे। हालांकि इनके चयन की प्रक्रिया मंडल स्तर से शुरू होकर जिला इकाइयों के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व तक आएगी। पार्टी ने पंचायत चुनाव में बगावत पर नियंत्रण के लिए तय किया है कि अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ  चुनाव लड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक मंडलों से लेकर क्षेत्रों की बैठकें करके जमीनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय पर रविवार  को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव से जुड़े सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पंचायत आरक्षण घोषित होते ही प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया। तय हुआ कि जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के चयन में मंडल स्तर पर बनी समितियों की भूमिका रहेगी ताकि सक्षम कार्यकर्ताओं को मौका मिल सके। उनके जरिये प्रत्याशियों के नामों में से जिला स्तर पर विचार-विमर्श कर प्रदेश मुख्यालय को पैनल भेजे जाएंगे। निर्णय और घोषणा प्रदेश मुख्यालय से की जाएगी। बैठक में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, ब्रजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, संगठन के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री अमरपाल, प्रियंका रावत भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


ये भी बनी योजना
इसी सप्ताह जिला पंचायत सदस्यों के लिए निर्धारित सभी 3000 से अधिक क्षेत्रों और संगठन की दृष्टि से बने 1400 से अधिक मंडलों की बैठकें शुरू कर दी जाएंगी। इसमें वहां के भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं, जिलों व क्षेत्रों के पदाधिकारियों, पंचायत चुनाव के लिहाज से तय किए गए संयोजकों और प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श कर जमीनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बूथ कमेटियों की समीक्षा के साथ बूथ प्रबंधन एवं मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की रणनीति का खाका भी खींचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed