{"_id":"660ee6e461a40c03ba00e5a3","slug":"bjp-will-celebrate-its-foundation-day-on-saterday-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Foundation Day: यूपी के 1.63 लाख बूथों पर कल मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Foundation Day: यूपी के 1.63 लाख बूथों पर कल मनेगा भाजपा का स्थापना दिवस, तैयारियां पूरी
Thu, 04 Apr 2024 11:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:14 PM IST
सार
भाजपा शनिवार को प्रदेश भर में अपना स्थापना दिवस मनाएगी। इस संबंध में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस मौके प्रदेश के हर बूथ पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी ने तय किया है कि इस बार प्रदेश के 1.63 लाख मतदान बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर बूथों से जुड़े हर घर से संपर्क किया जाएगा और पदयात्रा निकालकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक करके स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
दोनों पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े लोगों से कहा है कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कमी न होने पाए। बैठक में यह भी तय किया गया है कि घर-घर संपर्क अभियान के दौरान लोगों से आग्रह करके उनके घरों पर पार्टी का झंडा लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन