{"_id":"64c138f682911330e8059dd5","slug":"bjp-wants-votes-for-pasmanda-muslims-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: पसमांदा मुसलमानों को साधने की कोशिश, यूपी के इन जिलों से बीजेपी निकालेगी स्नेह यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: पसमांदा मुसलमानों को साधने की कोशिश, यूपी के इन जिलों से बीजेपी निकालेगी स्नेह यात्रा
Wed, 26 Jul 2023 08:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 26 Jul 2023 08:47 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के पूर्व बीजेपी पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने की पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए यूपी में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
पसमांदा मुसलमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी अपने चुनावी अभियान में पूरी तरह से जुट चुकी है। उसकी निगाह अब उस वोटर पर है जो कभी भी उसका पारंपरिक वोटर नहीं रहा है। इसमें वह पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने के लिए निकाली जा रही पसमांदा स्नेह संवाद यात्रा प्रदेश के 27 जिलों से होकर गुजरेगी। बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से शुरू होने वाली यात्रा एक अगस्त को प्रदेश में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि यात्रा एक अगस्त को गाजियाबाद और बुलंदशहर, 2 अगस्त को हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहानपुर पहुंचेगी। 3 अगस्त को यात्रा उत्तराखंड के रूड़की में पहुंचेगी। 4 अगस्त को बिजनौर व अमरोहा, 5 अगस्त को मुरादाबाद, रापमुर, बरेली, 6 अगस्त को शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, 7 अगस्त को बलरामपुर, वाराणसी, श्रावस्ती और गोंडा, 8 अगस्त को अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और प्रयागराज, 9 अगस्त को हरदोई और जौनपुर में पहुंचेगी। 10 अगस्त को यात्रा आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन