फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP vows to repeat its strong performance with dedication and struggle in 2027

स्थापना दिवस समारोह: भाजपा का 2027 में भी समर्पण, संघर्ष के साथ मजबूत प्रदर्शन दोहराने का संकल्प

Mon, 06 Apr 2026 09:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Apr 2026 09:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 'प्रश्न प्रदेश' को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान दिलाई।

विज्ञापन
BJP vows to repeat its strong performance with dedication and struggle in 2027
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों में हर्षोल्लास, उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यालय भवन पर पार्टी का ध्वज फहराकर भाजपा के विकास की गाथा का संदेश दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष, संगठन की शक्ति को मजबूत बनाने और राष्ट्रसेवा के साथ ही 2027 में मजबूत प्रदर्शन दोहराने का संकल्प भी दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कभी 'प्रश्न प्रदेश' के तौर पर पहचान रखने वाले यूपी अब 'उत्तर प्रदेश' के रूप में पहचान दिलाई है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर पार्टी नेताओं ने जहां अपनी सरकारों की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया, वहीं विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संकल्प और राष्ट्रसेवा का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह यात्रा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या, त्याग और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पेट्रोलियम और गैस की जमाखोरी पर अभियान, 12 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 22 गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, खत्म की गई प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता; अब लगेंगे ये मीटर


चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश “प्रश्न प्रदेश” बन गया था, जहां कानून व्यवस्था, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, सड़क, बिजली और विकास को लेकर हर तरफ सवाल ही सवाल थे। प्रदेश अराजकता, माफियाराज और तुष्टीकरण की राजनीति से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले के दौर में प्रदेश के सामने कानून-व्यवस्था का प्रश्न था, बहन-बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न था, युवाओं के रोजगार और नौकरी का प्रश्न था, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं का प्रश्न था, विकास और जनकल्याण का प्रश्न था, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का प्रश्न था, तुष्टीकरण की राजनीति का प्रश्न था।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन सभी सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश को “उत्तर प्रदेश” बनाया है। आज राज्य बेहतर कानून व्यवस्था, तेज विकास, एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, मेट्रो और मेडिकल कॉलेजों के विस्तार के साथ नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पार्टीजनों ने विचारधारा, संगठन शक्ति और विजय अभियान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृजबहादुर, मानवेन्द्र सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा सिर्फ दल नहीं, सशक्त विचारधाराः धर्मपाल

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो ‘राष्ट्र प्रथम‘ के सिद्धांत के साथ समाज, देश और विश्व के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed