मोदी के पीछे राम-मंदिर, आयोग ने मांगी सीडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में भले ही नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण पर कुछ नहीं कहा हो, लेकिन जनसभा में बैकड्रॉप पर भगवान राम की तस्वीर लगाना कांग्रेस को नागंवार गुजर गया।
जनसभा के खत्म होने के घंटे भर के भीतर ही कांग्रेस ने आयोग से शिकायत कर दी कि कोई भी पार्टी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग सकती है।
कांग्रेस ने तर्क दिया कि मोदी की जनसभा में पर्दे पर प्रभु राम और मंदिर की तस्वीर से कुछ ऐसी अपील की गई और चुनाव आयोग को मोदी के प्रचार पर रोक लगा देनी चाहिए।
क्या कहा है कांग्रेस ने
कांग्रेस के कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से इस पर कार्रवाई की मांग की है।
उधर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फैजाबाद के डीएम से मोदी की फैजाबाद में हुई रैली की सीडी मंगाई है।
सूत्रों ने बताया कि इस सीडी को दिल्ली भेजा जाएगा और अगर आयोग को इस पर आपत्ति हुई, तो मोदी पर कार्रवाई हो सकती है।
रामजन्म भूमि से वादे नहीं तोड़े जाते हैं
हालांकि फैजाबाद में अपनी जनसभा में मोदी ने रामराज की जिक्र की, लेकिन मंदिर निर्माण पर कुछ नहीं बोले।
उन्होंने इतना कहा कि राम की धरती से वचन नहीं तोड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब जाति के आधार पर होने वाली राजनीति नहीं चलेगी। इस राजनीति ने देश को बर्बाद कर दिया है।
पढ़ें- नमो ने 5 बार जपा राम का नाम, मंदिर मुद्दा रहा गौण
मोदी ने कहा कांग्रेस, सपा, और बसपा पर निशाना साधते हुए तीनों को ही एक ही थाली का चट्टा-बट्टा बताया।