फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP uses lord rama for vote gain says SP leader ram govind chaudhary.

भगवान राम भाजपा के ईष्ट देव नहीं बल्कि वोट देव हैं: सपा नेता राम गोविन्द चौधरी

Mon, 14 May 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Updated Mon, 14 May 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
 BJP uses lord rama for vote gain says SP leader ram govind chaudhary.
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी - फोटो : amar ujala

भगवान राम भाजपा के ईष्टदेव नहीं बल्कि वोट देव हैं। चुनाव के समय ही भाजपाईयों को राम मंदिर की याद आती है। भाजपा शिक्षा के माध्यम से देश का भगवाकरण करना चाहती है। पाठ्यक्रम में उन लोगों को शामिल किया जा रहा है जिन्होंने समाज व देश के लिए किसी भी तरह का योगदान नहीं किया हैं। 2019 में यदि फिर भाजपा की सरकार बनी तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

विज्ञापन


यह बातें रविवार को उतरौला के ग्राम बरायल में बेगम हाशमी इंटर कॉलेज का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने लोगों से कही। उन्होंने वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार पर शिक्षा के भगवाकरण का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। भाजपाईयों को भगवान राम की याद केवल चुनाव में आती है। भगवान राम भाजपा के ईष्ट देव नहीं बल्कि वोट देव हैं।
विज्ञापन


उनहोंने कहा, केन्द्र सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। अपरोक्ष रूप से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। पाठ्यक्रमों में बदलाव कर देश के भावी नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति व समाज का सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा से बेहतर राष्ट्र व समाज का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के लिए नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी हीरालाल यादव, एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, बैजनाथ दूबे, राकेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, महासचिव इकबाल जावेद तमाम सपाई मौजूद रहे।

प्रदेश में बढ़ रहा है भय, भूख व भ्रष्टाचार

 BJP uses lord rama for vote gain says SP leader ram govind chaudhary.

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। चारो तरफ अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। फर्जी एंकाउंटर किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के कारनामो से जनता ऊब चुकी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।

उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर ठगा गया है। प्रदेश के इतिहास में कानून-व्यवस्था सबसे खराब है। बहू बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार नए-नए मुद्दे उछाल रही है। दलितों पर अन्याय हो रहा है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। यदि 2019 में सपा, बसपा का गठबंधन जारी रहा तो भाजपा का विजय रथ हर हाल में रुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed