{"_id":"6199ccf707c8ed5a7b688d35","slug":"bjp-top-strategists-will-spend-five-days-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणनीति: सियासी नब्ज टटोलने के लिए भाजपा हाईकमान का यूपी में डेरा, विधानसभा चुनाव पार्टी के साथ संघ के लिए भी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणनीति: सियासी नब्ज टटोलने के लिए भाजपा हाईकमान का यूपी में डेरा, विधानसभा चुनाव पार्टी के साथ संघ के लिए भी अहम
Sun, 21 Nov 2021 10:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:27 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संभाल ली है। चुनाव से पहले डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन यहां कर भाजपा हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले सियासी नब्ज टटोलने के लिए भाजपा हाईकमान ने यूपी में डेरा जमाया है। वजह चाहे कोई भी हो लेकिन भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार 19 से 23 नवंबर तक यूपी में प्रवास कर चुनावी रणनीति की थाह ले रहे हैं।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि विधानसभा चुनाव की जीत पार्टी के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके परिणाम न केवल 2024 में होने वाले आम चुनाव को प्रभावित करेंगे बल्कि 2024-25 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर भी इसका बड़ा असर होगा।
यही कारण है कि यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संभाल ली है। चुनाव से पहले डीजीपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन यहां कर भाजपा हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में हुए सुधार का संदेश देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
गृहमंत्री शाह 19 नवंबर को कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद दूसरे दिन भी मौजूद रहे। वहीं प्रधानमंत्री भी शुक्रवार को झांसी और महोबा में करोड़ों की सौगात देने के बाद रात को लखनऊ पहुंचे। शनिवार को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद मोदी ने शनिवार को भी लखनऊ में रात्रि विश्राम किया। मोदी ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से विभिन्न मुद्दों पर वार्ता भी की।

हर क्षेत्र को साधेंगे
प्रधानमंत्री रविवार को यहां से बांदा जाएंगे और बुंदेलखंड की जनता को करोड़ों की सौगात देंगे। इसके बाद नड्डा 22 नवंबर को गोरखपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे और रात को लखनऊ में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। नड्डा 23 नवंबर को कानपुर में भी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 25 को सीतापुर और 27 को जौनपुर में इस सम्मेलन में शामिल होंगे। शाह भी पश्चिम व ब्रज में बूथ सम्मेलन के जरिये लोगों की नब्ज टटोलेंगे।
फीडबैक के आधार पर रणनीति
जानकारों का मानना है कि नवंबर में इस तरह ताबड़तोड़ दौरे कर भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार जमीनी हकीकत जान रहे हैं। दिसंबर में इसी फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।
फीडबैक के आधार पर रणनीति
जानकारों का मानना है कि नवंबर में इस तरह ताबड़तोड़ दौरे कर भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार जमीनी हकीकत जान रहे हैं। दिसंबर में इसी फीडबैक के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।