फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to prepare chargesheet against SP govt.

अखिलेश सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी भाजपा

Thu, 30 Jun 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
BJP to prepare chargesheet against SP govt.
- फोटो : getty images

विधानसभा का चुनावी समर जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, भाजपा ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी भी तेज कर दी है। भाजपा के रणनीतिकारों ने अब पूरी आक्रामकता के साथ प्रदेश सरकार पर हमला करने का फैसला किया है। इसके लिए भाजपा ने मथुरा से कैराना तक की घटनाओं को मुद्दा बनाने के साथ, बिसाहड़ा और कांठ की घटनाओं के सहारे सरकार को घेरने की तैयारी की है।

विज्ञापन


चार्जशीट के जरिए मौजूदा सरकार के समय हुए घपलों और जमीन पर कब्जों को उजागर करने के साथ केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की मदद के लिए किए गए कामों की जानकारी भी देने की रणनीति बनी है। यह चार्जशीट सूबे के चुनावी समर के लिए निकलने वाली भाजपा की यात्राओं के दौरान लोगों को बांटी जाएगी।
विज्ञापन


यात्राओं को निकालने की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के आसपास सितंबर में शुरू करने की योजना है। भाजपा ने चार्जशीट के जरिए प्रदेश की जनता को यह भी बताने की रणनीति बनाई है कि विकास के मुद्दे पर सरकार किस तरह भ्रम फैला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाते हैं। सच यह है कि सपा के समर्थन से केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व में चलने वाली मनमोहन सिंह सरकार ने 13वें वित्त आयोग में उत्तर प्रदेश को 2.80 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया था जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 14वें वित्त आयोग में प्रदेश को 7.10 लाख करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

पुलिस पर हमले व भ्रष्टाचार मामले भी होंगे मुद्दा

BJP to prepare chargesheet against SP govt.

अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि अखिलेश यादव भले ही कहते हों कि मथुरा कोई मुद्दा नहीं है। पर, मथुरा के बीचोबीच अखिलेश सरकार की नाक के नीचे सरकार की जमीन हथियाने और जमीन खाली कराने गए पुलिस अधिकारियों पर हमला भाजपा के लिए मुद्दा है।

शाह कैराना को जिस तरह फोकस कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कैराना की तरह पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी पलायन हो रहे हैं। उससे साफ है कि यह मुद्दा भी चार्जशीट का हिस्सा होगा।

इसके अलावा दादरी, शामली, कांठ जैसी घटनाओं का हवाला देकर भी भाजपा ने प्रदेश सरकार को तुष्टीकरण के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है। साथ ही प्रदेश में जगह-जगह पुलिस पर हो रहे हमलों को भी चार्जशीट में शामिल कर लोगों को यह समझाने की तैयारी की गई है कि जो अखिलेश सरकार पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा नहीं कर पाती वह उससे आम आदमी की सुरक्षा की अपेक्षा करना ही बेकार है।

चार्जशीट में यादव सिंह प्रकरण का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार के मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी नेताओं की एक समिति भी गठित की गई है। जो सभी जिलों से इस तरह के मामलों का ब्यौरा जुटाकर चार्जशीट को अंतिम रूप देगी।

भाजपा के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक कहते हैं कि उन्हें चार्जशीट की तो जानकारी नहीं है लेकिन प्रदेश सरकार की हठ के कारण राज्य का विकास अवरुद्ध हो रहा है। ‘लॉ एंड आर्डर’ एक तरह से ‘लो एंड आर्डर’ में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed