फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to make his leaders conversion.

'भाजपा करवाए अपने मुस्लिम नेताओं का धर्मांतरण'

Mon, 02 Feb 2015 09:45 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Feb 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
BJP to make his leaders conversion.

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद ने आगरा व अलीगढ़ में धर्मांतरण की घटना को भाजपा व उसके संगठनों की साजिश करार दिया।

विज्ञापन


कहा, प्रदेश में माहौल खराब कर सियासी फायदा लेने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा को पहले अपने उन अल्पसंख्यक नेताओं का धर्मांतरण कराना चाहिए, जिन्होंने दूसरे धर्म में विवाह किया है।

अहमद ने धर्मांतरण की घटनाओं से संबंधित जांच रिपोर्ट को मीडिया के सामने सावर्जनिक करते हुए कहा कि आगरा व अलीगढ़ की घटना पूरी तरह खुफिया तंत्र की लापरवाही का नतीजा है। अगर खुफिया तंत्र सक्रिय रहता तो इस तरह की घटनाएं न घटतीं।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य शफी आजमी ने बताया कि आगरा में कोई धर्मांतरण नहीं हुआ है। वहां गरीब परिवारों लालच देकर हवन में बैठाया गया था।

वाराणसी में मोदी ने एक पैसे का काम नहीं किया

BJP to make his leaders conversion.

आजमी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव आलोक रंजन को सौंपी जाएगी। आयोग ने रिपोर्ट में खुफिया तंत्र को और बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

साथ ही कहा कि ऐसे संगठनों पर नजर रखी जाए, जो लालच देकर या धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने का काम करते हैं। गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

आयोग की ओर से जांच करने के लिए शफी आजमी, सुहेल अय्यूब जिनजानी, नफीसुल हसन व मुफ्ती जुल्फिकार अली गए थे।

अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आठ महीने में मोदी ने वाराणसी में एक पैसे का भी काम नहीं करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed