फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to field nine candidates for rajya sabha election.

राज्यसभा चुनाव में यूपी से नौ प्रत्याशी उतारने की तैयारी में भाजपा, इन नेताओं को मिल सकता है मौका

Fri, 09 Mar 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
BJP to field nine candidates for rajya sabha election.

राज्यसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस की आपसी तालमेल की रणनीति ध्वस्त करने के लिए भाजपा नौ उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। हालांकि भाजपा के सभी प्रत्याशी सामने नहीं आए हैं। अभी वित्त मंत्री अरुण जेटली के रूप में सिर्फ एक प्रत्याशी की घोषणा हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा विपक्ष की चालों को देखते हुए नौ उम्मीदवार उतारेगी। प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार या शनिवार तक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधानसभा में 324 विधायक हैं। राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए एक उम्मीदवार को 37 विधायकों के वोट की जरूरत पड़ेगी। दस सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा के आठ उम्मीदवारों की जीत पक्की है। नौवें उम्मीदवार के लिए भाजपा के पास 28 विधायकों के वोट हैं। उसे नौ अतिरिक्त वोट की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन


निर्दल विधायक अमनमणि त्रिपाठी, राजा भैया, विनोद सरोज और विजय मिश्रा ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में भी चारों निर्दल विधायकों के वोट हासिल करने का हर संभव प्रयास शुरू किया है। नौवीं सीट पर जीत के लिए शेष पांच वोट के लिए भाजपा के रणनीतिकार सपा और कांग्रेस के विधायकों पर नजरें गड़ाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा-बसपा के हाथ से बाजी छीनने की कोशिश में भाजपा

BJP to field nine candidates for rajya sabha election.

यूपी की नौ सीटों में से संभवत: पांच पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय पदाधिकारियों में से प्रत्याशी चुने जाएंगे। बाकी चार उम्मीदवारों के लिए सपा से भाजपा में आए अशोक वाजपेयी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विधान परिषद में सीट खाली कर भाजपा में आए पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह के नाम चर्चा में हैं।

दलित चेहरे के रूप में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर और विजय सोनकर शास्त्री में से किसी एक को राज्यसभा जाने का मौका मिल सकता है। इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह और राज्यसभा सदस्य विनय कटियार का नाम भी चर्चा में हैं। पिछड़ा व हिन्दूवादी चेहरा होने के कारण कटियार को फिर मौका दिया जा सकता है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का कहना है कि पार्टी सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी नौवां उम्मीदवार उतारकर बसपा और सपा के हाथ से बाजी छीनने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed