फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to execute its plan for 2017 assembly election.

भगवा सेना ने शुरू की 2017 की तैयारी, छह बड़ी रैलियां जल्द

Sun, 13 Mar 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Mar 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
 BJP to execute its plan for 2017 assembly election.
अमित शाह - फोटो : getty images

भाजपा ने सूबे में 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने शनिवार को यहां जिस तरह बैठकें करके जमीनी हाल लेने की कोशिश की, सभी छह क्षेत्रों में पार्टी की बड़ी रैलियां करने का फैसला किया गया, उससे यह साफ हो गया है।

विज्ञापन


इन रैलियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत गोरखपुर से होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां भी होंगी, लेकिन अभी इनकी तारीखें तय नहीं की गई हैं। जल्द ही तय हो जाएंगी।

इस तरह योजना पर होगा काम

 BJP to execute its plan for 2017 assembly election.
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

तय हुआ कि पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से केंद्र की योजनाएं और पैसा बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए। इसके लिए ऐसा तंत्र स्थापित किया जाए कि सूचना भी हाथोंहाथ मिले।

14 मार्च को प्रदेश के सभी सांसदों की दिल्ली में बैठक होगी। उन्हें भी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव भेजने का कार्यक्रम तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होंगी रैलियां

 BJP to execute its plan for 2017 assembly election.
बैठक में रणनीति तैयार करते भाजपाई - फोटो : amar ujala

गोरखपुर की सभा मऊ में, काशी की इलाहाबाद, अवध की लखनऊ, पश्चिम की मुरादाबाद और कानपुर की सभा जहानाबाद में होगी।

ब्रज की रैली का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। भाजपा 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी।

यह समर्पण दिवस मंडल (ब्लॉक) स्तर पर मनाया जाएगा।

विज्ञापन

14 अप्रैल को होगा बड़ा कार्यक्रम

 BJP to execute its plan for 2017 assembly election.
बैठक का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

शायद यह चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है कि भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर बड़े कार्यक्रम करने का फैसला किया है।

इन कार्यक्रमों में दलितों की अच्छी भागीदारी कराने की रणनीति बनी है। इसके लिए अलग से कार्यक्रम का खाका खींचा जाएगा।

बैठक में ओम माथुर, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, आशुतोष टंडन, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनुपमा जायसवाल, रमापति शास्त्री भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed