फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election BJP Targets Rahul Gandhi Decision To Contest Elections From RaeBareli News in Hindi

Rahul Gandhi: 'पहले अमेठी से भागे, अब वायनाड से भी...', राहुल के रायबरेली से नामांकन के फैसले पर BJP का वार

Fri, 03 May 2024 12:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 May 2024 12:28 PM IST
सार

BJP Slams Rahul Gandhi on Raebareli Nomination: उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election BJP Targets Rahul Gandhi Decision To Contest Elections From RaeBareli News in Hindi
भाजपा ने राहुल गांधी पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rahul Gandhi Lok Sabha Election Nomination: उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में शुमार अमेठी को गांधी परिवार की परंपरागत सीट माना जाता है। राहुल गांधी के यहां से न लड़कर रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने के फैसले पर विपक्ष हमलावर हो गया है। उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे'।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं... रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने भी राहुल पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, 'पहले राहुल गांधी अमेठी से भागे और वायनाड जाकर रुके, अब वायनाड में उनकी हार सुनिश्चित है और हार सुनिश्चित जान कर रायबरेली आ रहे हैं। वायनाड की जनता बखूबी जानती है कि ये जनहित के बजाय अपना स्वार्थ की राजनीति करने वाले लोग हैं इसलिए रायबरेली की जनता राहुल गांधी को वापस भेजने कि लिए तैयार बैठी है।'

विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- राहुल को अमेठी से ही लड़ना चाहिए

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'राहुल गांधी को अमेठी लड़ना चाहिए था। अमेठी से भागने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूरे देश में ये संदेश जाएगा कि जो आदमी रोज पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देता था, रोज अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता से कहता था कि डरो मत, वो खुद डर गया। मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है।'

रायबरेली के साथ गांधी परिवार ने धोखा किया: भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह

रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, 'रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया प्रियंका गांधी ने धोखा किया और जिनको अमेठी से प्रत्याशी बनाया उन्होंने धोखा किया। रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को सांसद चुना, सोनिया गांधी ने अपना प्रभारी बनाकर प्रियंका गांधी को पावर दे दिया। प्रियंका गांधी ने अपना पावर किशोरी लाल शर्मा को दे दिया। 10 सालों रायबरेली वासियों से ना सोनिया गांधी ना प्रियंका गांधी और ना ही किशोरी लाल शर्मा मिलें। मैं कह सकता हूं कि रायबरेली के लोग बड़ी बेसब्री ये इन सब नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे। ये आ गए हैं अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed