फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP targets Akhilesh Yadav with a cartoon.

यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने कार्टून के सहारे सपा पर साधा निशाना, अखिलेश का पलटवार, बोले- जनता इनका कार्टून बना देगी

Sat, 02 Oct 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Oct 2021 04:55 PM IST
सार

भाजपा के फेसबुक अकाउंट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है जिसमें अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा गया है कि वो कितना भी कोशिश कर लें 2022 में सपा की सरकार नहीं बनने वाली।

विज्ञापन
BJP targets Akhilesh Yadav with a cartoon.
akhilesh yadav - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसान आंदोलन के प्रमुख नेता राकेश टिकैत पर कार्टून बनाकर उन्हें सख्त संदेश देने वाली भाजपा ने इस बार व्यंग्य के सहारे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


यूपी भाजपा के फेसबुक पेज पर एक कार्टून शेयर कर कहा गया है कि एक लड़के ने अपने पिताजी से उनकी साइकिल छीन ली। फिर उस साइकिल का बुरा हाल करके छोड़ दिया। अब वो लड़का 'बाईस साइकिल' के ख्वाब देख रहा है। जो एक न संभाल पाया वो 'बाईस' क्या संभालेगा? बाईस नहीं मिलेंगी बबुआ! न यकीन हो तो एकबार 'बुआ' से पूछ लो।
विज्ञापन


कार्टून में साफ संदेश दिया गया है कि सपा कुछ भी कर ले लेकिन वो सत्ता में नहीं आने वाली है। भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।

इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनेताओं को अपमानित करना सही नहीं है। चुनाव में जनता इनका ही कार्टून बना देगी।

बता दें कि इसके पहले भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से किसान नेता राकेश टिकैत को चेतावनी दी गई थी जिसका मतलब ये था कि ये दिल्ली नहीं यूपी है। यहां योगी की सरकार है योगी ठीक कर देगा। हालांकि, राकेश टिकैट ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और एक के बाद एक प्रदेश में कई महापंचायतें की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed