फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp targeted sp and congress for not coming in last farewell to former up chief minister kalyan singh

श्रद्धांजलि पर सियासत: कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए नहीं आने पर भाजपा ने सपा व कांग्रेस को घेरा

Tue, 24 Aug 2021 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 10:33 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर मॉल एवेन्यू में ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं जा सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया। 

विज्ञापन
bjp targeted sp and congress for not coming in last farewell to former up chief minister kalyan singh
कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कांग्रेस और सपा नेताओं के नहीं आने पर भाजपा ने दोनों ही दलों पर निशाना साधा है। पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता कल्याण को श्रद्धांजलि नहीं देने के मुद्दे के जरिये भाजपा पिछड़े वोट बैंक को साधने में भी जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जैसे पिछड़ी जातियों के बड़े नेताओं ने कांग्रेस और सपा पर तुष्टिकरण और मुस्लिम वोट बैंक के लालच में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग का अपमान का किया है, 2022 में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि अखिलेश यादव अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर मॉल एवेन्यू में ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं जा सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया। 
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल्याण सिंह ने लगातार छह दशक तक प्रदेश में जननेता के रूप में सक्रिय राजनीति की। उनके निधन पर पूरा प्रदेश व देश लखनऊ से लेकर नरौरा तक श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ पड़ा। बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजकीय शोक और सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। उत्तर प्रदेश की सरजमी से जुड़े मुलायम सिंह और अखिलेश यादव श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं गए जबकि मुलायम उन्हें अपना मित्र बताते थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी कल्याण को श्रद्धांजलि अर्पित करने नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक वर्ग विशेष के वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की। कल्याण सिंह सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में विवादित ढांचा टूटा था इसलिए कांग्रेस और सपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की। ये ओबीसी और दलित वर्ग का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed