{"_id":"5c3ee031bdec2273910061fc","slug":"bjp-state-president-on-sp-and-bsp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, गुंडों को अपने पस्त हाथी पर बिठाकर घूम रहीं मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, गुंडों को अपने पस्त हाथी पर बिठाकर घूम रहीं मायावती
Wed, 16 Jan 2019 01:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व मायावती।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती जिन गुंडों की छाती पर चढ़कर मोहर लगाने की बात करती थीं आज उन्हीं गुंडों को अपने पस्त हाथी पर बिठाकर घूम रही हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के डर ने मायावती के जन्मदिन मनाने के अंदाज में परिवर्तन करा दिया है। पहले वह अपने जन्मदिन पर नोटों की अपील करती थीं, इस बार वोटों की अपील कर रही हैं। मायावती की अपील की असलियत जनता समझती है। परिवार व पर्स की चिंता करने वाली मायावती के मुंह से निकल रही मुस्लिमों की तरक्की की चिंता महज दिखावा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मायावती केवल नोट बैंक और वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। दलितों, पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों किसी के हित से उनका कुछ भी लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दलों का होगा सफाया
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और केंद्र में राजग सरकार को बनाने के संकल्प के साथ भाजपा को वोट करेगी और सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दलों का सफाया होगा। मोदी व योगी सरकार की विकास केंद्रित नीतियों के सामने गठबंधन कुछ प्रभाव नहीं दिखा पाएगा।