{"_id":"5f7aa9b48ebc3e9bfa0ccc46","slug":"bjp-state-chief-speaks-address-his-party-activists-for-bypoll-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता को विपक्ष के फरेब से परिचित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, जनता को विपक्ष के फरेब से परिचित कराएं
Mon, 05 Oct 2020 10:35 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अमरोहा की नौगांव सादात क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी का जीवन शुचिता और ईमानदारी का प्रतीक है। कार्यकर्ता जनता को ये खूबियां बताएं।
विज्ञापन
विपक्ष के झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार के क्रियाकलापों से जनता को परिचित कराएं। समन्वय और संपर्क को मूल मंत्र मानकर जनता के बीच जाएं। सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करें। हमारी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथों की मजबूती और छोटे-छोटे समूहों में लोगों से मिलकर उन्हें भाजपा के पक्ष में लामबंद करने का सुझाव दिया। इससे पहले बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने सभी का स्वागत किया। जबकि अमरोहा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने आभार ज्ञापन किया।