फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts its social justice week from today:

भाजपा का स्थापना दिवस: पार्टी मुख्यालय में फहराया गया ध्वज, एक सप्ताह तक मनाया जाएगा सामाजिक न्याय सप्ताह

Thu, 06 Apr 2023 11:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Apr 2023 11:49 AM IST
सार

भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP starts its social justice week from today:
स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज भाजपा का स्थापना दिवस है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रदेश और देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, 'भाजपा के 43वें स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी 'सेवा ही संगठन' को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना


ये भी पढ़ें - CM योगी ने ट्वीट किया अखिलेश यादव का वीडियो, नेताजी की जगह प्राप्त किया पद्म विभूषण अवार्ड


आज 14 अप्रैल तक भाजपा एक सप्ताह तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजयुमो लगाएगा निःशुल्क शिविर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा किं सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत 7 अप्रैल को सभी शहरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वरुण गोयल, देवेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed