फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP spokesperson speaks on Priyanka Vadra's Sonbhadra visit.

प्रियंका वाड्रा का सोनभद्र दौरा कांग्रेस की ओछी राजनीति का उदाहरण: भाजपा प्रवक्ता

Mon, 12 Aug 2019 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Aug 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson speaks on Priyanka Vadra's Sonbhadra visit.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सोनभद्र में हुई जमीन की धांधलियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए। प्रियंका वाड्रा को अगर जनता की समस्याओें से ईमानदारी से सरोकार होता तो वह कांग्रेस सरकार के दौरान हुई जमीनों की धांधलियों पर पश्चाताप करतीं। प्रियंका वाड्रा का सोनभद्र दौरा कांग्रेस की ओछी राजनीति का ही एक उदाहरण है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि सोनभद्र में जमीनों का विवाद वर्ष 1955 से शुरू हुआ। जब कांग्रेस सरकार के दौरान ग्रामसमाज की जमीन को एक निजी सोसायटी को पट्टा दे दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के दौरान सोनभद्र ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में जमीनों की संस्थागत लूट हुई। इस मुद्दे से जनता का ध्यान बंटाने के लिए ही प्रियंका वाड्रा सोनभद्र के उम्भा गांव में हुई दुखद घटना के पीड़ितों से मिलने का नाटक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका वाड्रा यह भी बताएं कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान कितने गरीबों की जमीनों पर हुए अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया? कितने गरीबों को जमीनों का कब्जा दिया गया? ऐसे किसी भी सवाल से ध्यान बंटाने के लिए प्रियंका वाड्रा इधर-उधर की तरकीब निकाल रही हैं लेकिन कांग्रेस का चरित्र जनता के सामने आ चुका है।

'कांग्रेस की लूट में सपा व बसपा बराबर की भागीदार'

डॉ. चन्द्रमोहन ने कहा कि कांग्रेस केवल लूट की राजनीति ही करना जानती है। कांग्रेस की इस लूट में सपा और बसपा भी बराबर के भागीदार हैं। सोनभद्र में जमीन का विवाद सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई बल्कि एक समिति का गठन कर भूमि संबंधी विवादों का तत्काल निपटारा करने की पहल भी कर दी है।

प्रदेश की भाजपा सरकार पीड़ितों और शोषितों को उनका हक दिलाकर ही रहेगी भले ही इसके लिए कड़े से कड़े कदम ही क्यों न उठाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed