फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP spokes person says businessmen and farmers are in the priority of UP government.

सुरक्षित व्यापारी खुशहाल किसान, भाजपा सरकार में यूपी की यही पहचान: भाजपा प्रवक्ता

Tue, 01 Jan 2019 05:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Jan 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
BJP spokes person says businessmen and farmers are in the priority of UP government.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ‘व्यापारी कल्याण कोष‘ के गठन का निर्णय एक स्वागतयोग्य कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गठित यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के इस निर्णय से न केवल व्यापारियों को कार्य करने योग्य अनुकूल माहौल मिलेगा बल्कि उनका किसी भी प्रकार का शोषण नहीं हो सकेगा। पिछली सपा और बसपा की सरकारों ने व्यापारियों के शोषण की अभूतपुर्व गाथा लिखी थी। इन विपक्षी सरकारों में व्यापारी अपराधियों के निशाने पर थे। अवैध वसूली चरम पर थी।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से पहली बार न केवल व्यापारियों को अपराधियों से सुरक्षा दी गयी बल्कि उन्हें अलग-अलग स्तर पर सहूलियतें प्रदान की गयीं। इसका असर ये हुआ कि सपा-बसपा की सरकारों में व्यापारी यूपी से पलायन करने को मजबूर था। जबकि, भाजपा सरकार में व्यापारी दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में व्यापार करने आ रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट में एक लाख करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर होना इसका प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों व खेती के प्रति जाहिर की प्रतिबद्घता

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसानों के लिए भी भाजपा सरकार ने कृषि अनुकूल सुविधाएं प्रदान की हैं। सत्ता संभालते ही भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में ही कर्ज माफी का निर्णय लेकर किसानों और खेती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर दी थी।

उसके बाद से लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की आय दोगुनी करने के साथ कृषि के क्षेत्र में यूपी को विश्व में नई पहचान दिलाने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

यही वजह है कि गेहूं, गन्ना, आलू और दुग्ध के उत्पादन में यूपी पूरे देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सुरक्षित व्यापारी और खुशहाल किसान ही एक उन्नत प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश अब उन्नत प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed