{"_id":"61583b5c8ebc3e0dd378aaad","slug":"bjp-shuts-the-policies-of-bsp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का भाजपा पर आरोप: बसपा सरकार की योजनाएं बंद कर जनकल्याण के साथ किया खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का भाजपा पर आरोप: बसपा सरकार की योजनाएं बंद कर जनकल्याण के साथ किया खिलवाड़
Sat, 02 Oct 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:28 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर बसपा सरकार की योजनाओं के नाम बदलने व योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसा करके भाजपा ने जनकल्याण के साथ खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा ने बसपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलकर या उन्हें बंद कर जन कल्याण के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बसपा सरकार के दौरान यूपी के विभिन्न जिलों की तरह आगरा में भी गरीबों के लिए आवास बनाए गए, जिसकी जन सराहना हुई। किन्तु सत्ता परिवर्तन के कारण जनहित की ऐसी कई परियोजनाएं अधूरी रह गई जिन्हें पहले सपा व अब भाजपा सरकार ने द्वेषपूर्ण व्यवहार करते हुए पूरा नहीं किया। जो कि अति-दुःखद है।
विज्ञापन
वैसे भी प्रदेश व देश साक्षी है कि घोर संकीर्ण राजनीतिक व जातिगत द्वेष आदि के कारण सपा व भाजपा सरकार ने बसपा सरकार की योजनाओं के नाम ही नहीं बदले बल्कि उन्हें बंद या फिर निष्क्रिय करके जनहित व जनकल्याण के साथ घोर खिलवाड़ करने का काम किया है, जो एक काला अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।
विज्ञापन