{"_id":"92616e1239ae3927c456b31db8325c14","slug":"bjp-says-sp-has-inner-conflicts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का आरोप, सपा में चल रहा है सत्ता संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का आरोप, सपा में चल रहा है सत्ता संघर्ष
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार के भीतर सत्ता संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने दावा किया कि इसी वजह से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश दौरे पर जाने के बावजूद यह तय नहीं कर पाए कि उनकी अनुपस्थिति में सरकारी कामकाज कौन देखेगा।
कहा कि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसीलिए सरकार के एक कद्दावर मंत्री को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कहना पड़ता है कि अकलियत (अल्पसंख्यक समाज) के लोग खौफ और दहशत में जी रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। फिर भी यदि अकलियत के लोग खौफ और दहशत में हैं तो उसके लिए प्रदेश सरकार ही जिम्मेदार है।