{"_id":"641f1c22e5fc0f634b056e83","slug":"bjp-s-new-team-announced-in-up-four-ministers-present-in-the-government-were-separated-from-the-organization-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्री संगठन से अलग; यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में भाजपा की नई टीम का एलान, सरकार में मौजूद चार मंत्री संगठन से अलग; यहां देखें सूची
Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची शनिवार रात जारी कर दी है। प्रदेश पदाधिकारियों की सूची योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर शनिवार रात जारी की गई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है। 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है। प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति
प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है।
सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है। भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है। छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...