{"_id":"5d2751c28ebc3e6d007df0ec","slug":"bjp-s-luring-politics-is-threat-to-democracy-says-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा द्वारा की जा रही प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र को खतरा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा द्वारा की जा रही प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र को खतरा : अखिलेश
Thu, 11 Jul 2019 08:42 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भाजपा प्रलोभन की राजनीति से लोकतंत्र और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों से सावधान करते हुए अन्याय का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
कई जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोष और गरीब लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास कार्य रुके हुए हैं। जनहित में योजनाएं लागू करने में भाजपा की दिलचस्पी नहीं है।
अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से अन्याय का मुकाबला करने और चुनाव अभियान में जोर-शोर से जुटने का आग्रह किया। कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अब दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सांसदों की पदयात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय पदयात्रा कर जनभावनाओं से खिलवाड़ करना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और स्वाधीनता आंदोलन के मूल्यों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा और उसके मातृ संगठन आरएसएस का देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है। भाजपा संविधान का सम्मान भी नहीं करती। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्तर पर अपनी बात मजबूती से रखने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

अखिलेश से मिले पर्वतारोही सागर कसाना
अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। सागर ने उन्हें पर्वतारोहण अभियानों की जानकारी दी। अखिलेश ने उनके साहस की प्रशंसा की और मदद का आश्वासन दिया। गाजियाबाद निवासी सागर कसाना ने इसी साल 22 मई को माउंट एवरेस्ट चोटी पर विजय हासिल की थी।
देश का सम्मान बढ़ाने के साथ कसाना दोस्ती का फर्ज अदा करना भी नहीं भूले। पर्वतारोहण में उनके सहयात्री बुल्गारिया के ईवान टाब की मृत्यु चौथे बेस कैंप में हो गई थी। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटते समय वे अपने दोस्त ईवान टाब का शव भी साथ ले आए थे।