फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's general knowledge test in Uttar Pradesh.

भाजपा की सामान्य ज्ञान परीक्षा में राम रहीम कांड का असर, कई जिलों में शामिल नहीं हुए बच्चे

Sun, 27 Aug 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's general knowledge test in Uttar Pradesh.
Demo pic

बाबा राम रहीम मामले में हुए उपद्रव का असर भाजपा की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पर भी दिखा। प्रदेश के आठ जिलों में धारा 144 लागू होने के कारण शनिवार को इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका। बाढ़ प्रभावित आठ जिलों में भी प्रतियोगिता नहीं हुई। प्रदेश के 59 जिलों में 9500 से अधिक स्कूलों में शनिवार को हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 10 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की ओर से शनिवार को प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। परीक्षा के संयोजक सुभाष यदुवंश ने बताया कि  परीक्षा में कक्षा 9 और 10 के 10 लाख से अधिक बच्चे  शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा कराई जाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। बताया कि प्रदेश को 1500 मंडलों में बांटा गया था। प्रत्येक मंडल में 10 विद्यालय के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर विद्यालय में 100 छात्रों का पंजीकरण किया गया। प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति, उप्र का इतिहास, उद्योग-धन्धे, प्रदेश के पर्यटक व धार्मिक स्थल और हमारे महापुरुषों के बारे में सवाल पूछे गए हैं।

15 सितंबर को आएगा परीक्षा परिणाम

BJP's general knowledge test in Uttar Pradesh.

इसके जरिये बच्चों में सामान्य ज्ञान की वृद्धि सहित उनका मानसिक और शैक्षिक विकास करने का प्रयास किया गया है। प्रतियोगिता का परिणाम 15 सितंबर को आएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

16 जिलों में 7 सितंबर को होगी परीक्षा
बाढ़ प्रभावित गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं  संतकबीर नगर में परीक्षा नहीं हुई। उधर, धारा 144 लगने के कारण मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा तथा बुलन्दशहर में परीक्षा नहीं हो सकी। परीक्षा केसंयोजक सुभाष यदुवंश ने बताया कि इन 16 जिलों में 7 सितंबर को अलग प्रश्न-पत्र के साथ परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed