फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP First Roadmap Ready for UP Lok Sabha Election 2024 to Complete Mission 75 Know More News in Hindi

Mission Meeting BJP : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का पहला रोडमैप आज होगा तैयार, इस बार मिशन-75 

Fri, 08 Jul 2022 09:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 09:53 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रम तय होंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय हिसाब से तय किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP First Roadmap Ready for UP Lok Sabha Election 2024 to Complete Mission 75 Know More News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा के पहले रोडमैप पर शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय किए जाएंगे।

विज्ञापन


2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यक्रम और अभियान तय किए गए हैं। प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार क्रियान्वयन की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 50 से अधिक करने की योजना के तहत विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच पहुंचकर सरकार व संगठन की बात को उन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पार्टी ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की ओर से संचालित होने वाले कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिये नगरीय निकाय चुनावों के लिए शहरी क्षेत्र में भी माहौल बनाएगी। 

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल संबोधित करेंगे।


आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 75 पर मुहर लगाई थी। इसके बाद से ही पार्टी यूपी पर फोकस करके अगले बड़े समर की तैयारियों  में जुट गई है। सीएम योगी पहले ही इस मिशन की घोषणा कर चुके हैं। अब पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed