फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's agenda to spread hatred and divide society: Akhilesh

भाजपा का एजेंडा नफरत फैलाने और समाज को बांटने का: अखिलेश

Mon, 26 Oct 2020 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
BJP's agenda to spread hatred and divide society: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल तो समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बताने में ही बिता दिए हैं। वह अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी। भाजपा नफरत और समाज को बांटने का एजेंडा चलाती है। उसकी विकास में रुचि नहीं है, वह साजिश की पार्टी है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान में कहा कि दूसरे के कामों का श्रेय लेने में भाजपा को न कोई संकोच है और न ही लाज। भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी बदहाल है। नौजवानों की आकांक्षाओं की उसे जरा भी परवाह नहीं। सत्तादल के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता की उम्मीद फिर सपा सरकार बनने पर टिकी हुई हैं, जिसके शासन में विकास के कीर्तिमान बने थे। सपा सरकार में इटावा में लायन सफारी का निर्माण हुआ था। इसमें जन्मे सिंबा, सुल्तान अब पर्यटको को दहाड़ते और विचरण करते हुए नजर आएंगे। शेरों को निहारने का अवसर पर्यटकों को दिवाली के आसपास मिल सकता है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, सोनभद्र में गुलरिया पहाड़ी 20 वर्ष पूर्व उजाड़ और हरियाली विहीन हो चुकी थी। समाजवादी सरकार में वर्ष 2016 में पौधरोपण के बाद पहाड़ी पर हरियाली लौट आई है। इस पर लगे पौधे 4 से 8 फीट तक बड़े हो गए है। बुंदेलखंड में सपा सरकार ने 5 करोड़ पौधे लगाकर रिकार्ड कायम किया था। विश्वस्तरीय इकाना स्टेडियम बना। बाजार शाने अवध का निर्माण कराया, जिसे भाजपा सरकार ने औने-पौने दामों में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आपातकाल की स्मृतियों को भी ताजा रखने के लिए जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र बना था। 325 किमी का एक्सप्रेस वे दो वर्ष में बना दिया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की शुरूआत सपा सरकार में ही हो गई थी, जिसे भाजपा सरकार साढ़े तीन वर्ष में भी पूरा नहीं कर पाई। सपा शासन  में बनाए गए कैंसर अस्पताल में भी पूरी तरह इलाज शुरू नही कर सका है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो के अलावा सपा सरकार में बेहतर पुलिसिंग सिस्टम बनाया गया था। महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें निष्प्रभावी बना दिया।

उपचुनाव में हार के डर से वोटरों को धमका रही भाजपा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा उपचुनाव में हार के अंदेशे से भाजपा सत्ता के दुरुपयोग व मतदाताओं को धमकाने पर उतर आई है। कोटेदारों व प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। विपक्षी कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री सभी क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। कहा, चुनाव आयोग को मतदान प्रभावित करने की सरकारी साजिशों के प्रति तुरंत संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इसके बावजूद सातों क्षेत्रों में भाजपा की करारी हार होगी। अखिलेश ने कहा कि अब तक के रुझान में सभी सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन की जीत हो रही है। अब जनता को भ्रमित करने की चाल कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed