फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp ravidas jayanti

Lucknow News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

Sat, 25 Jul 2026 04:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
bjp ravidas jayanti
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

विज्ञापन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में हुई। इसमें अभियान की रूपरेखा व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह व लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नीरज सिंह ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। भाजपा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। वहीं आनंद द्विवेदी ने बताया कि अभियान के तहत 29 जुलाई से 20 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें दीप उत्सव, संत सम्मेलन, कलश वंदन व समरसता यात्रा शामिल हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यिक्त् तक पहुंचाना है। कार्यशाला में अभियान की कार्ययोजना और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जीवन-दर्शन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, सुधीर हलवासिया समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed