फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP President JP Nadda praised Chief Minister Yogi Adityanath work of UP government is good

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- यूपी सरकार का काम उत्तम

Mon, 22 Jun 2020 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jun 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda praised Chief Minister Yogi Adityanath work of UP government is good
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने उत्तम काम किया है। वे देश के ऐसे पहले सीएम हैं जिन्होंने कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों के लिए पैकेज की घोषणा की। उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां जिलों तक वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है । मनरेगा से लेकर गरीबों की मदद के लिए प्रदेश सरकार का काम बहुत उत्तम रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पश्चिमांचल की वर्चुअल जनसंवाद रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कोरोना संकट में संगठन की तरफ  से चलाए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए भी उत्तर प्रदेश की पीठ थपथपाई और मुख्यमंत्री योगी तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की तारीफ  की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कोरोना के खिलाफ  प्रभावी लड़ाई लड़ी है। 
विज्ञापन


यूपी ने इतने कम समय में एक लाख आइसोलेशन बेड और 26 हजार क्वारंटीन बेड तैयार किया। यही नहीं, योगी सरकार ने 12 हजार छात्रों की घर वापसी कराई और 1500 से अधिक ट्रेनों में 23 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट जब तक खत्म नहीं होता तब तक संगठन का मुख्य ध्यान सेवा पर ही रहेगा। रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने भी संबोधित किया। रैली के अंत में कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। 

नड्डा ने की मोदी सरकार की तारीफ

BJP President JP Nadda praised Chief Minister Yogi Adityanath work of UP government is good
इस दौरान नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने छह साल के कार्यकाल में छह दशक के गैप को पाटकर दिखा दिया। गैर भाजपा सरकारों ने जितना काम 60 सालों में नहीं किया उससे अधिक मोदी ने छह वर्ष के शासनकाल में करके दिखा दिया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बात यदि सिर्फ  मोदी सरकार-2.0 के पहले वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों करें तो कोरोना के मद्देनजर यह साल जहां आपदा को अवसरों में बदलने का रहा वहीं, ऐतिहासिक भूलों को सुधारने और संकल्पों को साकार करने का भी रहा। 

विपक्षी दलों, खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने तंज कसा कि उन्हें विपक्ष की भूमिका निभानी नहीं आती उसे भाजपा से ट्यूशन लेनी चाहिए। रैली शुरू होने से पहले गलवां घाटी में शहीद सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed