{"_id":"6a4ac38f2b209af8400491a1","slug":"bjp-president-held-a-dialogue-with-intellectuals-on-art-literature-and-society-lucknow-news-c-13-lko1096-1814031-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कला, साहित्य, समाज पर बुद्धिजीवियों से बीजेपी अध्यक्ष ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कला, साहित्य, समाज पर बुद्धिजीवियों से बीजेपी अध्यक्ष ने किया संवाद
विज्ञापन
डॉ. विद्या बिंदु सिंह के आवास पर पहुंचे नितिन नवीन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ प्रवास के दौरान बुद्धिजीवियों, कलाकारों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों से मुलाकात की। गोखले मार्ग स्थित विदुषी पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह के गोखले मार्ग स्थित आवास पर बैठक हुई, जहां उन्होंने लखनऊ सहित देश की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, कला और सामाजिक विकास पर चर्चा की। कार्यक्रम के दाैरान डाॅ. विद्या विंदु सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दही-जलेबी खिलाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को रेखांकित किया। कहा कि सरकार ने जनकल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने व देश की धरोहर को सहेजने में सक्रिय भूमिका निभाते रहें। बैठक के दौरान प्रबुद्धजनों और कलाकारों ने भी खुलकर विचार रखे। समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए सरकार और संगठन को सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित आत्म प्रकाश मिश्र, साहित्यकार भारती सिंह, पूर्व डीजीपी विजय कुमार, प्रो. पूर्णिमा पांडेय, डॉ. एएन सिंह शामिल रहे, जिन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बूथ अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बरावनकला स्थित पश्चिमी विधानसभा के बूथ संख्या चार के अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर जाकर उनका जन्मदिन मनाया। शिवाजी रावत को नितिन नवीन ने अंगवस्त्र पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी ने भी बधाई दी और शिवाजी रावत के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवाजी रावत के माता-पिता को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी और जनता के बीच सशक्त कड़ी होता है। बूथ स्तर की इकाई संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, अंजनी श्रीवास्तव, पार्षद रोशनी रावत, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।