फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP prepares roadmap for Mission 2022; Panna committees to be formed till Atalji's birth anniversary

भाजपा ने मिशन 2022 का रोडमैप तैयार किया, अटलजी की जयंती तक बन जाएंगी पन्ना समितियां

Mon, 15 Mar 2021 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
BJP prepares roadmap for Mission 2022; Panna committees to be formed till Atalji's birth anniversary
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ ही मिशन-2022 का शंखनाद कर दिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य के साथ विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा से पहले गांव-गांव, गली-गली योगी सरकार और भाजपा के समर्थन में माहौल तैयार करने का रोडमैप तैयार किया है। पार्टी ने किसानों के बीच बिगड़े माहौल को सुधारने के साथ महिलाओं, दलितों, युवाओं को साधने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


भाजपा ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पंचायत चुनाव में जीत की मजबूत रणनीति बनाई है। पंचायत चुनाव में विजय के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा प्रदेश के 826 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायतों के 3051 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के चुनाव में कैडर के कार्यकर्ता को समर्थन देगी। 3051 वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में की एक-एक बड़ी जनसभा आयोजित कर माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान आंदोलन के चलते किसानों के बीच बिगड़े माहौल को सुधारने के लिए पार्टी किसानों के सम्मेलन आयोजित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसान क्रेडिट कार्ड के साथ कृषि कानूनों के फायदे बताएगी। जिला और मंडल स्तर पर महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित कर मिशन शक्ति, महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ महिला सुरक्षा के क्षेत्र में हुए काम बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन बंधु योजना के जरिये पार्टी आदिवासी जातियों के बीच पहुंचेगी। वहीं पौधरोपण  के जरिए पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। कुटुम्ब प्रबोधन अभियान के जरिए छोटे परिवारों से संपर्क कर उन्हें संयुक्त परिवार का महत्व बताया जाएगा।

6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दिन सामाजिक समरसता भोज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

19 से 26 तक मनाया जाएगा योगी सरकार के चार साल का जश्न

योगी आदित्यनाथ के तेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष का जश्न 19 से 26 मार्च तक मनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रम सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि 19 मार्च को प्रदेश मुख्यालय और सभी जिलों में सरकार की ओर से चार साल की उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ और प्रभारी मंत्री जिलों में प्रेसवार्ता करेंगे। 20 मार्च को सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के चार साल में विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्यों को बताया जाएगा। 21 मार्च को 826 ब्लॉक में किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों के कल्याण के लिए मोदी-योगी सरकार के कामकाज गिनाए जाएंगे। 22 मार्च को आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत युवाओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें औद्योगिक विकास, एमएसएमई, ओडीओपी और सरकारी क्षेत्र में मिले रोजगार की जानकारी दी जाएगी। 23 मार्च को पार्टी के 1918 मंडलों में महिला सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए मिले स्वरोजगार की जानकारी दी जाएगी। 24 मार्च को लाभार्थी परक सम्मेलन आयोजित कर कोविड काल में की गई सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। 25-26 मार्च को 1.55 लाख बूथों पर बूथ सम्मेलन कर एक लाख से अधिक घरों में संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए जाएंगे।

मोदी-2.2 पर होंगे आयोजन
आगामी मई महीने में नरेंद्र मोदी सरकार-2 के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से करीब सात दिन तक कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसमें मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मोदी-योगी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को साधने से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

20 हजार कार्यकर्ताओं को मिलेगी विशेष जिम्मेदारी
भाजपा ने 20 हजार ऐसे कार्यकर्ताओं को चिंहित किया है जिन्हें योगी सरकार के विभिन्न आयोग, बोर्ड, सहकारी संस्थाओं, निगम, उपक्रम में सदस्य, उपाध्यक्ष और अध्यक्ष बनाया। विधानसभा चुनाव के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अटलजी की जयंती तक पन्ना समितियां बनेगी
भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2021 तक पन्ना समितियां गठित करने का लक्ष्य दिया है। एक पन्ना समिति में करीब दस से 15 सदस्य होंगे। पन्ना प्रमुखों को उनके पन्ने से जुड़े मतदाताओं से संपर्क और समन्वय का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पन्ना समिति में एक पन्ना प्रमुख भी बनाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ेगी
पार्टी के पास अभी 1 लाख 78 हजार वाट्सएप ग्रुप हैं, इनमें करीब 78 लाख कार्यकर्ता जुड़े है। प्रत्येक वाट्सएप ग्रुप में दो-दो सौ लोगों को और जोड़ने का लक्ष्य दिया गया ताकि सरकार और संगठन के कामकाज सोशल मीडिया के जरिये  ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed