फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to secure 51 percent vote in every village in UP.

UP BJP: हर गांव में एक-एक वोट पर चौतरफा पहरा बैठाएगी भाजपा, 4 से 11 फरवरी तक चलाएगी गांव चलो अभियान

Sun, 28 Jan 2024 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jan 2024 01:29 PM IST
सार

भाजपा ने प्रदेश के प्रत्येक गांव में 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए एक-एक वोट सहेजने की योजना बनाई है। यह अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
BJP plans to secure 51 percent vote in every village in UP.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हर गांव से 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए भाजपा 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान शुरू करेगी। पार्टी ने इसके लिए चौतरफा घेराबंदी की रणनीति तैयार की है। लखनऊ के विश्वैश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला संयोजकों को अभियान को सफल बनाने का रोडमैप दिया गया। अभियान के तहत पार्टी लोकसभा चुनाव की घोषणा तक 95 हजार गांवों में घर-घर संपर्क करेगी।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश की मौजूदगी में अभियान के लिए बैठक आयोजित की गई। शिव प्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक गांव से 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है। गांव में जो भी व्यक्ति दस बीस वोट प्रभावित कर सकते हैं उन्हें पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से नाराज उनके जितने भी कार्यकर्ता, पूर्व जनप्रतिनिधि हैं उन्हें भी पार्टी में जोड़ना है। महिलाओं को जोड़ने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से लगातार संपर्क कर उन्हें पार्टी के कार्य में सक्रिय करने और स्वयं सेवी संस्थाओं का भी समर्थन हासिल करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट का फैसला: बेरोजगार पति भी पत्नी को गुजारा भत्ता देने को बाध्य, कोर्ट का बयान- रोजाना 400 तो कमा ही सकता है


वहीं दुष्यंत गौतम ने कहा कि गांव की प्रत्येक जाति के व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है। 2019 की तुलना में 2024 में प्रत्येक बूथ पर दस प्रतिशत अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य लेकर काम करना है। अभियान में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा जिन संकल्पों को लेकर जनता के बीच पहुंची थी, उन संकल्पों को मोदी-योगी सरकार ने पूरा किया है। वहीं विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर भाजपा के खिलाफ तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में घर-घर दस्तक देकर मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाना है। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान के लिए 30 जनवरी को जिला स्तर और 1-2 फरवरी को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस तरह होगी चौतरफा घेराबंदी
भाजपा गांव चलो अभियान के लिए प्रत्येक गांव में एक प्रवासी और एक संयोजक तैनात करेगी। जिस गांव में मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक होगी वहां दो प्रवासी और दो संयोजक तैनात किए जाएंगे। प्रवासी दूसरे गांव या शहरी क्षेत्र से होंगे जबकि संयोजक उसी गांव से होंगे। प्रवासी को हर 15 दिन के अंतराल पर उस गांव में 24 घंटे का प्रवास करना है।

इस दौरान छोटी-छोटी चौपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर बात करेंगे और उनके समाधान का प्रयास करेंगे। प्रवासी और संयोजक गांव में प्रत्येक मतदाता का आकलन करेंगे कि कौन पार्टी का और कौन विपक्षी दलों का समर्थक है। तीसरे मोर्चे पर पन्ना प्रमुख और चौथे मोर्चे पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ समिति के सदस्य भी प्रत्येक मतदाता से लोकसभा चुनाव तक संपर्क और समन्वय बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed