फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to catch the votes of women in Uttar Pradesh.

यूपी: नारी शक्ति के बीच वोटों की ताकत बढ़ाएगी भाजपा, नई लीडरशिप तैयार की जाएगी

Sun, 01 Oct 2023 10:43 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Oct 2023 10:43 AM IST
सार

भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं का वोट बैंक साधने की रणनीति बनाई है। इसके लिए महिला जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
BJP plans to catch the votes of women in Uttar Pradesh.
भाजपा की महिला जनप्रतिनिधि। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महिला वोट बैंक साधने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर महिलाओं से घर-घर जनसंपर्क करेंगी। शनिवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी की महिला जनप्रतिनिधियों को एजेंडा सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि बूथ स्तर पर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मिलने वाले अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं की यात्रा निकाली जाएगी। प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में 11-11 प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं को सम्मानित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा क्षेत्र में होने वाले सम्मेलन में भी महिलाएं ही मंच पर नजर आएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दलितों से आत्मीयता बनाकर वोट बैंक बढ़ाएगी भाजपा, 80 फीसदी मत हासिल करने का तय किया लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: लोकसभा क्षेत्रवार फीडबैक लेने में जुटी कांग्रेस, मेरठ, बरेली के बाद तीन अक्तूबर को सीतापुर में सम्मेलन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विधायिका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से महिलाएं अपने हितों को ध्यान में रखकर कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। मोदी सरकार ने बिल को मंजूरी देकर तीन दशक पुराना सपना पूरा किया है। बैठक में महिलाओं ने उम्मीद जताई कि आगामी चुनाव में पार्टी महिलाओं को अधिक टिकट देगी। बैठक में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल सहित अन्य महिला विधायक, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहीं।

नई लीडरशिप तैयार करेगी भाजपा
बैठक में सुझाव रखा गया कि अधिनियम लागू होने के बाद रेहड़ी पटरी पर काम करने वाली महिलाओं के साथ 18 से 25 साल की नवयुवतियां भी जनप्रतिनिधि बन सकती हैं। इन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं और युवतियों के बीच नई लीडरशिप तैयार करनी होगी। मोर्चा की कार्यकर्ता महिलाओं को बताएंगी कि अधिनियम से हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। बैठक में इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज की छात्राओं को अभियान में शामिल करने का सुझाव मिला। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं के बीच हकीकत बताएं कि विपक्षी दल महिला विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed