फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans for Panchayat election.

भाजपा ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी, हर क्षेत्र में नियुक्त किए दो-दो प्रभारी

Thu, 12 Mar 2020 09:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
BJP plans for Panchayat election.
पंचायत चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को हुई पहली बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने पर आम सहमति जताई गई। हालांकि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ। बैठक में सभी क्षेत्रों के लिए दो-दो प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व जिलों के दो-दो नेताओं के साथ पंचायत चुनाव की व्यूह रचना पर गहन मंथन किया। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनावों में सहभागिता करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
विज्ञापन


सुनील बंसल ने कहा कि सपा-बसपा ने पंचायत चुनावों में बाहुबली और धनाढ्य लोगों को सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जितवाया। इससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। अब आगामी पंचायत चुनावों में ऐसे लोग जीतकर आए जिनका लक्ष्य अपने क्षेत्र व गांवों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करना हो। बंसल ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी संगठन की योजना के अनुसार पंचायत चुनावों को लेकर मंडल, जिला, ब्लॉक स्तर तक अभी से संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने में जुटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री व पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि अभी यह निर्णय नहीं हुआ कि पार्टी किस स्तर पर पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अवध में कमल रानी व शंकर, पश्चिम में पाठक और बृज में भूपेंद्र को दी जिम्मेदारी

विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए संगठनात्मक दृष्टि से हर क्षेत्र में दो-प्रभारी बनाए गए हैं। काबीना मंत्री कमल रानी वरुण और प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता व आईटी सेल के प्रमुख संजय राय और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को पश्चिमी क्षेत्र, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह व एटा के विधायक विपिन वर्मा डेविड को कानपुर, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद को काशी तथा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल व राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed